फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Petrol Pump: गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, छोटी सी चूक से हो सकता है बड़ा नुकसान

Wed, 04 Oct 2023 01:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
Petrol Pump Safety Rules: Keep These Things In Mind While Refueling Petrol In Vehicle
Petrol Pump Safety Rules - फोटो : Social media

आज के समय हम में से कई लोग सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने की बजाए अपने निजी वाहन जैसे कार या बाइक से सफर करना पसंद करते हैं। हालांकि, रास्ते में सफर करते समय हमें कई बार अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाना पड़ जाता है। गाड़ी में पेट्रोल और डीजल भरवाते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय सबसे बड़ा खतरा वहां पर आग पकड़ने का होता है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल का काफी बड़ा भंडार होता है। ऐसे में यह क्षेत्र काफी रिस्की होता है। अगर आप अपनी कार में पेट्रोल और डीजल भरवाने जा रहे हैं। ऐसे में यहां आपको कुछ सेफ्टी स्टेप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। आज हम आपको उसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

Petrol Pump Safety Rules: Keep These Things In Mind While Refueling Petrol In Vehicle
Petrol Pump Safety Rules - फोटो : Pixabay

इंजन को करें बंद

आप जब भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जाते हैं। उस दौरान आपको इंजन को बंद कर देना चाहिए। गाड़ी का इंजन जब चालू होता है। उस दौरान इंजन के कंपोनेंट्स में कंबक्शन होता है। इस कारण आग की चिंगारी जलती रहती है। ऐसे में किसी दुर्घटना से बचने के लिए आपको इसे बंद कर देना चाहिए। 

Petrol Pump Safety Rules: Keep These Things In Mind While Refueling Petrol In Vehicle
Petrol Pump Safety Rules - फोटो : Pixabay

ज्वलनशील पदार्थ को भूलकर भी अपने साथ न लेकर जाएं

अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां पर आप किसी प्रकार के लाइटर, माचिस या ज्वलनशील पदार्थ को भूलकर भी न लेकर जाएं।

Generic Medicines: क्या होती हैं जेनेरिक दवाएं? आखिर ब्रांडेड दवाओं की तुलना में क्यों होती हैं इतनी सस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol Pump Safety Rules: Keep These Things In Mind While Refueling Petrol In Vehicle
Petrol Pump Safety Rules - फोटो : Pixabay

गाड़ी से नीचे उतरें

आप जब भी अपनी गाड़ी में डीजल और पेट्रोल को भरवा रहे हैं। उस दौरान आपको गाड़ी बंद करके नीचे उतर जाना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Petrol Pump Safety Rules: Keep These Things In Mind While Refueling Petrol In Vehicle
Petrol Pump Safety Rules - फोटो : Pixabay

धूम्रपान न करें 

आपको भूलकर भी प्लास्टिक या किसी कांच की बोतल में पेट्रोल नहीं भरवाना चाहिए। यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा आपको पेट्रोल पंप के परिसर में धुम्रपान नहीं करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed