फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये तक का लाभ, यहां जानें आवेदन का तरीका

Wed, 04 Oct 2023 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Oct 2023 01:11 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits: how to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Twitter

Apply For Ayushman Card: सरकार ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं पर सरकार हर साल लाखों-करोड़ों रुपये खर्च भी करती है। जहां कई योजनाओं में आर्थिक मदद दी जाती है, तो वहीं कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनमें कई तरह की चीजें देने का प्रावधान है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसमे मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो पात्र लोग ऐसा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आवेदन का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Benefits: how to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • आपका मकान अगर कच्चा है
  • आप अगर दिहाड़ी मजदूर हैं
  • आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि।
Ayushman Bharat Yojana Benefits: how to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock

मिलता है ये लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत जो पात्र लोग आवेदन करते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद ये कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits: how to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

अगर आप भी आवेदन करने जा रहे हैं, तो अपने साथ ऑरिजनल दस्तावेज और उनकी कॉपी लेकर जाएं, इनमें शामिल हैं...

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits: how to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • आवेदन के लिए पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं
  • संबंधित अधिकारी को अपने दस्तावेज दें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed