केंद्र और राज्य सरकारें लोगों के विकास के लिए कई जरूरतमंद कदम उठाते हैं, जिनका उद्देश्य लोगों तक फायदा पहुंचाना होता है। देश में जितनी भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं, इनका वहन भी सरकार ही करती है। मौजूदा समय में देश में कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनके जरिए जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इनमें स्वास्थ्य योजनाएं, राशन योजना, बीमा योजनाएं और आर्थिक लाभ देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है 'अटल पेंशन योजना', जिसे साल 2015 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था। दरअसल, ये एक तरह की निवेश योजना है, जिसमें आप निवेश करके हर महीने इसका अच्छा लाभ ले सकते हैं। काफी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हुए हैं। तो चलिए आज आपको इस अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623995666a9949782f35abfe","slug":"atal-pension-yojana-benefits-how-to-apply-and-who-is-eligible-for-atal-pension-yojana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension Yojana Benefits: यहां जानें क्या है ये योजना और कैसे मिलता है लाभ, आवेदन करना बेहद आसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Pension Yojana Benefits: यहां जानें क्या है ये योजना और कैसे मिलता है लाभ, आवेदन करना बेहद आसान
Wed, 23 Mar 2022 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 23 Mar 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
क्या है पात्रता?
- जो व्यक्ति भारत का नागरिक हो
- जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो
- एक मोबाइल नंबर हो
- पहले से अटल पेंशन से न जुड़ा हो
- जिसके पास बैंक खाता हो और उसका आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
क्या लाभ मिलते हैं?
- अटल पेंशन योजना एक तरह की निवेश योजना है, आप इसमें निवेश करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन मिलती है। वहीं, योजना में निवेश करने वाले व्यक्ति को इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
योजना में करना है निवेश, तो ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी अटल पेंशन योजना में निवेश करके हर महीने मिलने वाली पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब यहां पर आपको 'एपीवाई एप्लीकेशन' नजर आएगा, आपको इस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको यहां पर अपने आधार कार्ड की जानकारी भरनी है।