भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि पर आधारित है। ऐसे में देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि से जुड़ा हुआ है। आजादी के बाद से भारत में किसानों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरू किया। हालांकि, इन योजनाओं का कोई खास लाभ किसानों को नहीं पहुंचा। आज भी किसान कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। सरकार समय समय पर इस योजना में कई बदलाव भी करती रहती है। हाल ही में एक बड़ा बदलाव सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किया है।
PM Kisan Yojana: इन लोगों को वापस करनी पड़ सकती है पीएम किसान योजना की किस्त, जानें क्या हुआ है बदलाव
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन