भारत में टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाने वाले ग्राहकों की संख्या काफी अधिक है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते समय समय पर कई टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक प्लान्स और ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। हालांकि, कुछ समय पहले ही कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की थी। प्लान्स में बढ़ी कीमतों का बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ा रहा है। प्लान्स की कीमतों के बढ़ने के बाद भी कुछ ऐसे प्लान्स हैं, जिन्हें रिचार्ज कराकर आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन रिचार्ज को कराने पर आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा और आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। आइए जानते हैं एयरटेल के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -
Airtel Recharge Plans: 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ये हैं एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान्स, रिचार्ज कराने पर मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन