भारत में आवागमन के लिए लोग बड़े पैमाने पर अपनी पर्सनल कार का उपयोग करते हैं। खास कर कोरोना वायरस के आने के बाद तो लोग अपने निजी वाहन का ही इस्तेमाल करना अधिक पसंद कर रहे हैं। ये भी एक वजह है कि कार इस समय अधिकतर लोगों की जरूरत बन गई है। वहीं कार चलाते समय आप सभी को यातायात नियमों का पूरे तरीके से पालन करना चाहिए। इससे आपकी यात्रा सुरक्षित होती है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगने वाले जुर्माने से भी बचा जा सकता है। इन यातायात नियमों के तहत चालान कटने पर मोटा जुर्माना भरना पड़ता है। इतना ही नहीं कई नियमों के उल्लंघन पर तो जेल भेजे जाने तक का प्रावधान है। अगर आप अपनी कार अपने बच्चे को इस्तेमाल करने के लिए देते हैं, तो ये आपके बच्चे के लिए खतरनाक तो है ही, साथ ही पकड़े जाने पर आपको जेल भी हो सकती है।
{"_id":"6204f4a659c82334a1558703","slug":"know-this-traffic-rule-before-giving-car-to-your-child-otherwise-it-can-be-3-years-in-jail-and-heavy-fine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूरत की बात: बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगी 3 साल की जेल और देना होगा भारी जुर्माना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जरूरत की बात: बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगी 3 साल की जेल और देना होगा भारी जुर्माना
Sun, 13 Feb 2022 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम
- फोटो : i stock
- यातायात नियमों के तहत अगर आपके बच्चे का अभी कार चलाने के लिए न्यूनतम उम्र से कम का है या फिर उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को कार ड्राइव करने के लिए देते हैं और इस स्थिति में पकड़े जाते हैं, तो आपको 25 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। साथ ही आपको तीन साल की जेल भी हो सकती है।
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम
- फोटो : i stock
- वहीं एक साल के लिए आपकी कार का रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल हो सकता है। इसके अलावा आपके बच्चे को 25 वर्ष की आयु तक लाइसेंस के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम
- फोटो : i stock
- इससे बचने के लिए आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे की उम्र आधिकारिक तौर पर कार चलाने की न्यूनतम उम्र यानी 18 साल को पार करने के बाद, साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस बन जाने के बाद ही उसे कार चलाने की अनुमति दें। ऐसा करने से आप केवल चालान से ही नहीं बच सकेंगे, बल्कि ये आपके बच्चे की सलामती भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम
- फोटो : i stock
- हालांकि, जब आप खुद भी कार लेकर सड़क पर निकले तो सुनिश्चित करना चाहिए कि आप कार के सभी पेपर्स आपके लेकर निकलें, क्योंकि इनके बिना पकड़े जाने पर आपका चालान कट सकता है।