फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: अगर आपका विंडो एसी भी नहीं दे रहा है तेज ठंडी हवा, तो खुद से कर लें ये एक काम बढ़ सकती है कूलिंग

Wed, 14 Jun 2023 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Jun 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
Air Conditioner: Tips to improve window AC Cooling performance follow these steps
विंडो एसी टिप्स - फोटो : istock

Window AC Tips: गर्मी के कारण पारा 40 को भी पार कर चुका है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले दस बार सोचना पड़ रहा है। हालांकि, नौकरीपेशा लोग और अन्य जरूरी काम से बाहर जाने वाले लोग तो अपने-अपने कामों पर जा ही रहे हैं। वहीं, जिस तरह की भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में तो इस गर्मी से राहत दिलाने में एसी ही मदद कर सकता है। एसी की ठंडी हवा से आपको काफी आराम मिल सकता है। पर अगर आप एसी में काफी देर से हैं और आपका विंडो एसी कूलिंग नहीं कर रहा है, तो यानी आपके एसी में दिक्कत है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप इस समस्या को जानें जिससे हवा ठंडी नहीं आ रही है, ताकि इसको समय रहते ठीक किया जा सके। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Air Conditioner: Tips to improve window AC Cooling performance follow these steps
विंडो एसी टिप्स - फोटो : istock

सर्विस न करवाने की वजह से दिक्कत

  • दरअसल, अगर आपका एसी तेज ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो इसके पीछे इसमें गंदगी का जमना एक कारण हो सकता है। धूल और मिट्टी एसी के फिल्टर में जम जाती है, जिसे साफ करना होता है और ये काम एसी की सर्विस के समय होता है।
Air Conditioner: Tips to improve window AC Cooling performance follow these steps
विंडो एसी टिप्स - फोटो : istock

टेक्नीशियन को बुलवा सकते हैं

  • आपके विंडो एसी के फिल्टर में गंदगी जम गई है, तो आपको इसकी सर्विस करानी पड़ती है। इसके लिए आपको टेक्नीशियन बुलाने पड़ते हैं। ये लोग आपके एसी की सर्विस करते हैं यानी इस फिल्टर को साफ करते हैं, जिससे आपका विंडो एसी फिर से तेज ठंडी हवा देने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Conditioner: Tips to improve window AC Cooling performance follow these steps
विंडो एसी टिप्स - फोटो : istock

खुद भी कर सकते हैं सर्विस

  • अगर आपके एसी में गंदगी जम गई है, तो आप चाहें तो आप खुद भी विंडो एसी के फिल्टर को साफ कर सकते हैं। बशर्ते इसके लिए आपको ये पता हो कि फिल्टर कैसे निकाला जाता है, कैसे इसे साफ किया जाता है और फिर लगाया कैसे जाता है।
विज्ञापन
Air Conditioner: Tips to improve window AC Cooling performance follow these steps
विंडो एसी टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • अगर आपका एसी बिल्कुल भी ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो हो सकता है कि इसकी गैस लीक हो गई हो। ऐसे में आपको एसी में फिर से गैस भरवानी पड़ती है और तब जाकर ये ठंडी हवा दे पाता है। 

............................................................................

अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed