Window AC Tips: गर्मी के कारण पारा 40 को भी पार कर चुका है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले दस बार सोचना पड़ रहा है। हालांकि, नौकरीपेशा लोग और अन्य जरूरी काम से बाहर जाने वाले लोग तो अपने-अपने कामों पर जा ही रहे हैं। वहीं, जिस तरह की भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में तो इस गर्मी से राहत दिलाने में एसी ही मदद कर सकता है। एसी की ठंडी हवा से आपको काफी आराम मिल सकता है। पर अगर आप एसी में काफी देर से हैं और आपका विंडो एसी कूलिंग नहीं कर रहा है, तो यानी आपके एसी में दिक्कत है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप इस समस्या को जानें जिससे हवा ठंडी नहीं आ रही है, ताकि इसको समय रहते ठीक किया जा सके। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
AC Tips: अगर आपका विंडो एसी भी नहीं दे रहा है तेज ठंडी हवा, तो खुद से कर लें ये एक काम बढ़ सकती है कूलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस न करवाने की वजह से दिक्कत
- दरअसल, अगर आपका एसी तेज ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो इसके पीछे इसमें गंदगी का जमना एक कारण हो सकता है। धूल और मिट्टी एसी के फिल्टर में जम जाती है, जिसे साफ करना होता है और ये काम एसी की सर्विस के समय होता है।
टेक्नीशियन को बुलवा सकते हैं
- आपके विंडो एसी के फिल्टर में गंदगी जम गई है, तो आपको इसकी सर्विस करानी पड़ती है। इसके लिए आपको टेक्नीशियन बुलाने पड़ते हैं। ये लोग आपके एसी की सर्विस करते हैं यानी इस फिल्टर को साफ करते हैं, जिससे आपका विंडो एसी फिर से तेज ठंडी हवा देने लगता है।
खुद भी कर सकते हैं सर्विस
- अगर आपके एसी में गंदगी जम गई है, तो आप चाहें तो आप खुद भी विंडो एसी के फिल्टर को साफ कर सकते हैं। बशर्ते इसके लिए आपको ये पता हो कि फिल्टर कैसे निकाला जाता है, कैसे इसे साफ किया जाता है और फिर लगाया कैसे जाता है।
- अगर आपका एसी बिल्कुल भी ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो हो सकता है कि इसकी गैस लीक हो गई हो। ऐसे में आपको एसी में फिर से गैस भरवानी पड़ती है और तब जाकर ये ठंडी हवा दे पाता है।
............................................................................
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।