आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। जनरेटिव एआई तकनीक आने के बाद दुनियाभर में काफी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस तकनीक के आने से देश दुनिया में प्रोडक्टिविटी काफी बढ़ी है। कई विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि जनरेटिव एआई तकनीक आने के बाद ग्लोबल जीडीपी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज के समय बोलकर इस्तेमाल किए जाने वाले स्मार्ट एआई वॉइस असिस्टेंट टूल्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि बोलकर ऑपरेट किए जाने वाले इन वॉइस असिस्टेंट टूल्स में हिंग्लिश लैंग्वेज का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हाल ही में अमेजन अपने एआई वॉइस असिस्टेंट टूल एलेक्सा के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि हिंग्लिश के ऑप्शन में पिछले साल ग्राहकों की पसंद करीब 21 प्रतिशत तक बढ़ी है।
AI: एआई को लेकर के बड़ी खबर, लोगों में बढ़ रहा इस तरह का क्रेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन