कोरोना महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध के कारण दुनियाभर में महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। इससे भारत भी अछूता नहीं रहा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते सालों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट की दरों में कई बार बढ़ोतरी की गई। रेपो रेट की दरों में वृद्धि होने से बैंकों और कई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स को होम लोन, पर्सनल लोन और अन्य तरह के लोन में ब्याज दरों को महंगा करना पड़ा ताकि महंगाई को नियंत्रित किया जा सके। लोन की दरों में की गई बढ़ोतरी के कारण ईएमआई पहले की तुलना में ज्यादा चुकाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक खास तरह की व्यवस्था लागू करने की योजना बना रहा है, जिससे होम लोन और दूसरे तरह के लोन की बढ़ती ब्याज दरों से ग्राहकों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
RBI: बढ़ती ईएमआई से लोगों को मिलेगी राहत, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करने जा रहा जल्द यह बदलाव
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन