जब लोग पूरे महीने काम करते हैं, तब जाकर उन्हें सैलरी मिलती है। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए और अपनी आजीविका चलाने के लिए नौकरी करते हैं। वैसे तो काफी संख्या में लोग अपना बिजनेस भी करते हैं, लेकिन नौकरी करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। नौकरी पेशा व्यक्ति को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसमें इंश्योरेंस और कंपनी की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के अलावा पीएफ खाते का भी लाभ मिलता है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नौकरी पेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं, जिनमें कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है। वहीं, इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। दूसरी तरफ अब आपको अपने पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करना भी जरूरी हो गया है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके कुछ काम अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
पीएफ खाताधारक ध्यान दें: अगर अब तक नहीं फाइल किया ई-नॉमिनेशन तो तुरंत करें, वरना अटक सकते हैं ये तीन काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे फाइल कर सकते हैं ई-नॉमिनेशन:-
स्टेप 1
- ई-नॉमिनेशन फाइल करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाना है। यहां पर आपको 'सर्विस' वाला विकल्प चुनना है और फिर यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
स्टेप 2
- अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरें और फिर नॉमिनेशन वाले विकल्प में अपना 12 अंकों का आधार नंबर, नाम, पता और जन्मतिथि भरें। फिर आपको 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इन कामों के लिए जरूरी है ई-नॉमिनेशन:-
पीएफ पासबुक नहीं देख पाएंगे
- हर महीने पीएफ खाते में कंपनी द्वारा पैसे जमा किए जाते हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन मेंबर पासबुक के जरिए देख सकते हैं। लेकिन अब आपको अगर अपनी पासबुक देखनी है, तो इसके लिए आपको ई-नॉमिनेशन फाइल करना जरूरी है।
नॉमिनी को पैसे निकालने में दिक्कतें हो सकती हैं
- अगर कभी किसी कारण से पीएफ खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में खाते में मौजूद पैसों का लाभ नॉमिनी को मिलता है। लेकिन इसके लिए पहले आपको ई-नॉमिनेशन करवाना होगा, क्योंकि इसके न होने पर आपको पैसे निकालने में दिक्कतें हो सकती हैं।