फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में रात के समय कभी न करें ये गलतियां, वरना भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Fri, 14 Jul 2023 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 Jul 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
according to railways rules for passengers avoid these four mistakes during travel in train
रात में ट्रेन के समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

Indian Railways Rules: आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग वाहनों से सफर करते होंगे? कभी अपनी कार, कभी बस तो कभी प्लेन आदि। पर शायद आप ये न जानते हों कि रोजाना भारतीय ट्रेन से एक बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। 24 घंटे सातों दिन चलने वाली ट्रेनें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। वहीं, ट्रेन में लोगों को खानपान की सुविधा, एसी और कंफर्म सीट के अलावा ट्रेन में शौचालय भी होता है। इन सबके बीच अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। वरना आपकी एक गलती के कारण आपको भारी जुर्माना तक भरना पड़ सकता है। खसतौर पर रात के समय ट्रेन में यात्रा करने के दौरान कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें करने पर आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। तो चलिए जानते हैं भारतीय रेलवे के इन नियमों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

according to railways rules for passengers avoid these four mistakes during travel in train
रात में ट्रेन के समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

रात के समय ट्रेन में न करें ये गलतियां:-

नंबर 1

  • अगर आप रात के वक्त ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको ध्यान रखना है कि अपने मोबाइल या किसी स्पीकर में तेज आवाज में गाना नहीं बजाना है। अगर आपके ऐसा करने से किसी दूसरे यात्री को दिक्कत होती है, तो इससे आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
according to railways rules for passengers avoid these four mistakes during travel in train
रात में ट्रेन के समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

नंबर 2

  • रात के समय ट्रेन में यात्रा करने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी से तेज आवाज में बात न करें। अगर आपके ऐसा करने से किसी दूसरे यात्री को दिक्कतें होती हैं, तो रेलवे आपके ऊपर कार्रवाई तक कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to railways rules for passengers avoid these four mistakes during travel in train
रात में ट्रेन के समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

नंबर 3

  • रात के समय ट्रेन में यात्रा के दौरान आप रातभर लाइट जलाकर भी नहीं रख सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपके लाइट जलाने से किसी की नींद में तकलीफ होती है या अन्य दिक्कत होती है, तो इससे आपको तकलीफ हो सकती है। इसके अलावा रात में आप मोबाइल में तेज आवाज में भी बात नहीं कर सकते। ऐसा करने पर भी आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
according to railways rules for passengers avoid these four mistakes during travel in train
रात में ट्रेन के समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

जुर्माने का है प्रावधान

  • ऊपर बताए गए नियमों में से अगर एक का भी आप उल्लंघन करते हैं और कोई आपकी शिकायत टीटीई से करता है, तो टीटीई पहले तो आपको समझाएगा। पर अगर आप नहीं मानते, तो जीआरपी और आरपीएफ स्टॉफ आपका चालान काट सकते हैं। साथ ही धारा 145 के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed