फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: आखिर क्यों ब्लास्ट होता है एसी? आग लगने से पहले मिलते हैं ये संकेत

Fri, 02 May 2025 01:06 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 02 May 2025 01:06 PM IST
सार

Why AC Blast: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और आपने ध्यान दिया होगा कि देश के कुछ जगहों से एसी ब्लास्ट होने की खबरें आ रही हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर एसी क्यों ब्लास्ट होता है?

विज्ञापन
AC Blast Alert Warning Signs Why Air Conditioners Explode and How to Prevent Fire Accidents
एसी - फोटो : Adobe Stock
loader

AC Tips: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, और लोग अब इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने लगे हैं। इसी कड़ी में बहुत से लोग एसी का उपयोग करना भी शुरू कर चुके हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि देश के कुछ जगहों से एसी ब्लास्ट होने की खबरें आ रही हैं। इन मामलों में संपत्ति का तो नुकसान हुआ ही है, साथ ही कुछ मामलों में लोगों की जान भी चली गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ने वाला है। ऐसे में बहुत लोगों के दिमाग में सवाल होगा कि आखिर एसी ब्लास्ट क्यों होता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि एसी में आग लगने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?
 

AC Blast Alert Warning Signs Why Air Conditioners Explode and How to Prevent Fire Accidents
एसी - फोटो : Adobe Stock
ऐसी में ब्लास्ट होने की मुख्य वजहें
1- इलेक्ट्रिकल खराबी
पहला कारण है इलेक्ट्रिकल खराबी। पुरानी वायरिंग, ओवरलोड की वजह से एसी में शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे आग लगने और विस्फोट होने का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें- Summer Tips: न स्प्लिट, न विंडो, किराए के घर में रहते हैं तो आपके लिए बेस्ट हैं ये एसी
AC Blast Alert Warning Signs Why Air Conditioners Explode and How to Prevent Fire Accidents
एसी - फोटो : Adobe Stock

2- रेफ्रिजरेंट का लीकेज
आपने देखा होगा कि एसी में रेफ्रिजरेंट नाम का एक केमिकल भरना होता है। एसी में इस्तेमाल होने वाला रेफ्रिजरेंट काफी ज्वलनशील हो सकता है। अगर रेफ्रिजरेंट लाइनों में रिसाव होता है और यह किसी चिंगारी के संपर्क में आता है, तो विस्फोट हो सकता है। यही वजह है कि समय-समय पर एसी को सर्विसिंग कराने का सुझाव दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Blast Alert Warning Signs Why Air Conditioners Explode and How to Prevent Fire Accidents
AC - फोटो : AdobeStock

3- एसी में डस्ट या ग्रीस जमा होना
एसी के गंदे फिल्टर, या गंदे कॉइल्स के कारण हवा का प्रवाह कम होता है, जिससे एसी ज्यादा गर्म हो जाता है और इसका दबाव कंप्रेशर पर पड़ता है। कंप्रेशर के दबाव की वजह से एसी ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।


ये भी पढ़ें- Centralised AC: नॉर्मल एसी से कितना अलग होता है सेंट्रलाइज्ड एसी, जानें किसे लगवाने से बचते हैं पैसे?
विज्ञापन
AC Blast Alert Warning Signs Why Air Conditioners Explode and How to Prevent Fire Accidents
AC - फोटो : AdobeStock

4- लगातार चलना और गलत इंस्टॉलेशन
बिना ब्रेक के एसी को 12-16 घंटे तक चलाने से ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है, जो विस्फोट का कारण बन सकती है। साथ ही अगर एसी के इंस्टॉलमेंट सही तरीके से नहीं होता है, तो कंप्रेशर और रेफ्रिजरेंट से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed