फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: न स्प्लिट, न विंडो, किराए के घर में रहते हैं तो आपके लिए बेस्ट है ये एसी

Fri, 18 Apr 2025 05:39 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 18 Apr 2025 05:39 PM IST
सार

आज हम आपको एक बेहद ही खास तरह के एसी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह विंडो और स्प्लिट एसी से थोड़ा अलग है। अगर आप किराए के घर में रहते हैं तो गर्मी से निजात पाने के लिए पोर्टेबल एसी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
If you live in a rented house then which ACs are best for you portable ac know in hindi
पोर्टेबल एसी - फोटो : Freepik

Portable AC: गर्मी का मौसम आ चुका है, लोग अपने घरों को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी कड़ी में बहुत से लोग अब एसी का प्रयोग भी शुरू कर चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। गर्मी के साथ-साथ लोगों को लू का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए कुछ लोग इस सीजन एसी लगवाने की तैयारी कर रहे हैं। जब भी एसी लगावाने की बात आती है तो आमतौर पर लोगों के जुबान पर विंडो एसी और स्प्लिट एसी का नाम आता है।



लेकिन अगर आप किराए के घर में रहते हैं, जहां न तो स्प्लिट एसी लगाने की अनुमति है और न ही विंडो एसी के लिए जगह, तो गर्मी से राहत पाना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में आपके लिए पोर्टेबल एयर कंडीशनर (एसी) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये न केवल आसानी से इंस्टॉल हो सकता है, बल्कि इसको लगाने के लिए दीवारों पर कुछ भी तोड़-फोड़ करने की जरूरत नहीं होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
 

If you live in a rented house then which ACs are best for you portable ac know in hindi
पोर्टेबल एसी - फोटो : Freepik

पोर्टेबल एसी क्या हैं?
पोर्टेबल एसी एक कॉम्पैक्ट, मोबाइल कूलिंग डिवाइस है, जिसे कमरे में कहीं भी रखा जा सकता है। इस एसी को पारंपरिक विंडो या स्प्लिट एसी की तरह स्थायी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती है। 


ये भी पढ़ें- Aadhaar Card: आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड हैं एक्टिव? मिनटों में ऐसे करें पता
If you live in a rented house then which ACs are best for you portable ac know in hindi
पोर्टेबल एसी - फोटो : Freepik

पोर्टेबल एसी में एक एग्जॉस्ट होज होता है, जिसे खिड़की के जरिए गर्म हवा बाहर निकालने के लिए लगाया जाता है। ये किराए के घरों के लिए काफी सुविधाजनक होता है, क्योंकि इसे लगाने के लिए दीवार में तोड़-फोड़ करने की जरूरत नहीं होती है।



ये भी पढ़ें- AC Tips: 3 स्टार या 5 स्टार एसी में से कौन-सा है आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन
If you live in a rented house then which ACs are best for you portable ac know in hindi
Portable AC - फोटो : AdobeStock
पोर्टेबल एसी के फायदे  
पोर्टेबल एसी को लगाने के लिए केवल एक खिड़की और पावर सॉकेट की जरूरत होती है। खिड़की की मदद से एग्जॉस्ट होज हो आसानी से बाहर निकालकर इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
If you live in a rented house then which ACs are best for you portable ac know in hindi
पोर्टेबल एसी - फोटो : Freepik

पोर्टेबिलिटी
इनके पहियों और हैंडल्स की वजह से इन्हें आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। किराए के घरों में रहने वाले लोग इसे नए घर में भी बिना झंझट ले जा सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed