फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Centralised AC: नॉर्मल एसी से कितना अलग होता है सेंट्रलाइज्ड एसी, जानें किसे लगवाने से बचते हैं पैसे?

Wed, 16 Apr 2025 09:18 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 16 Apr 2025 09:18 AM IST
सार

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और लोगों ने भी घरों में एसी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि सेंट्रलाइज्ड एसी और नॉर्मल एसी में क्या अंतर है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
How different is a centralized AC from a normal AC know in hindi
नॉर्मल एसी से कितना अलग होता है सेंट्रलाइज्ड एसी - फोटो : Adobe Stock

Centralised AC vs Split AC: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और लोग इससे बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी कड़ी में बहुत से लोग एसी का इस्तेमाल करना भी शुरू कर चुके हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अब एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि एसी खरीदने से पहले इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है, इससे आप सही एसी चुनकर आपना बहुत पैसा बचा सकते हैं।



कई लोगों के दिमाग में ये सवाल होगा कि सेंट्रलाइज्ड एसी और नॉर्मल एसी में क्या अंतर है? बता दें कि दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं, और लागत के मामले में भी ये एक-दूसरे से काफी अलग हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि आपके जरूरत के मुताबिक कौन सा ज्यादा किफायती है।

How different is a centralized AC from a normal AC know in hindi
नॉर्मल एसी - फोटो : Freepik

नॉर्मल एसी क्या है?
नॉर्मल एसी एक कमरे या छोटे एरिया को ठंडा करने के लिए डिजाइन किया जाता है। आमतौर पर विंडो एसी या स्प्लिट एसी को ही नॉर्मल एसी कहा जाता है। ये ऐसी छोटा होता है और इसे आसानी से एक कमरे में लगाया जा सकता है। विंडो एसी को खिड़की में फिट किया जाता है, जबकि स्प्लिट एसी में एक इनडोर और एक आउटडोर लगया जा सकता है। इनकी कीमत आमतौर पर 20,000 से 50,000 रुपये के बीच होती है, जो ब्रांड और क्षमता पर निर्भर करता है। मेंटेनेंस और बिजली की खपत भी कमरे के आकार और उपयोग पर निर्भर करती है।

How different is a centralized AC from a normal AC know in hindi
सेंट्रलाइज्ड एसी - फोटो : Adobe Stock
सेंट्रलाइज्ड एसी क्या है?
सेंट्रलाइज्ड एसी एक ऐसी सिस्टम है जो बड़े एरिया को ठंडा करने के लिए लगाई जाती है। आमतौर पर सेंट्रलाइज्ड एसी ऑफिस में या मॉल में लगाई जाती है। इस एसी में एक मेन यूनिट होता है, जो डक्ट्स के माध्यम से ठंडी हवा को अलग-अलग कमरों तक पहुंचाता है। बड़े घरों में भी सेंट्रलाइज्ड एसी का इस्तेमाल किया जाता है। सेंट्रलाइज्ड एसी की लागत काफी अधिक होती है, जो डक्टवर्क और यूनिट की कैपेसिटी के आधार पर 2 लाख से 5 लाख रुपये तक हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
How different is a centralized AC from a normal AC know in hindi
लागत की तुलना - फोटो : Freepik
लागत की तुलना
नॉर्मल एसी की शुरुआती लागत कम होती है, जिससे यह छोटे घरों या किराए के मकानों के लिए अच्छा है। उदाहरण के लिए, एक स्प्लिट एसी की कीमत और इंस्टॉलेशन लागत 30,000-40,000 रुपये हो सकती है। अगर आपको केवल एक-दो कमरे ठंडे करना है, तो यह विकल्प किफायती है।
 
विज्ञापन
How different is a centralized AC from a normal AC know in hindi
सेंट्रलाइज्ड एसी - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, अगर आपके घर में कई कमरे हैं और आप हर कमरे में नॉर्मल एसी लगाते हैं, तो लागत बढ़ सकती है। वहीं, सेंट्रलाइज्ड एसी की शुरुआती लागत भले ही ज्यादा हो, लेकिन लंबे समय में यह बड़े घरों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पूरे घर को एकसमान ठंडा करता है और बार-बार यूनिट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed