Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें क्या है तरीका

Fri, 15 Nov 2024 03:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Nov 2024 03:15 PM IST
सार

आयुष्मान कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। साथ ही अब 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर ये लाभ ले सकते हैं, तो आप यहां जानेंगे कि कैसे आप आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
ABY: How can people above 70 years of age register for Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Process: आप जब भी किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो ये योजना केंद्र सरकार चलाती है जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। दरअसल, ये वही कार्ड होता है जिससे कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।



वहीं, पिछले दिनों इस योजना का विस्तार किया गया जिसमें 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को भी जोड़ा गया। अगर आपकी उम्र भी 70 साल से ज्यादा है या आपके परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति है, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
ABY: How can people above 70 years of age register for Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, ऐसे में अगर आपकी उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं
  • फिर चाहे आप गरीब हैं या फिर अमीर, बस आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  • ऐसे में आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए  योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
ABY: How can people above 70 years of age register for Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाकर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको यहां पर दिए हुए 'PMJAY for 70+' वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर आपको 'Enrol for PMJAY for 70+' का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: How can people above 70 years of age register for Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आवेदनकर्ता को अपने आधार कार्ड की जानकारी यहां पर भरनी होती है
  • फिर आपको अपने आधार कार्ड को वेरिफाई करवाना है
  • इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और इस ओटीपी को आपको यहां भर देना है
विज्ञापन
ABY: How can people above 70 years of age register for Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • आधार वेरिफिकेशन के बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं
  • दस्तावेजों में आपको मूल निवास प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज अपलोड करने होते हैं
  • इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
  • फिर थोड़ी देर इंतजार करने के बाद आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है जिसके बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed