Ayushman Bharat Yojana: क्या आप आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आपके लिए इस बारे में जानना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। भारत सरकार इस योजना को चलाती है और इस योजना को शुरू करने का उद्धेश्य ये था कि जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने इलाज पर खर्च करने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी इस योजना में आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Card: क्या आप भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें आयुष्मान भारत योजना के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको देखना होगा कि क्या आप पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं या नहीं हैं...
- बात अगर उन लोगों की करें जो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इसमें सबसे पहले वे लोग हैं, जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- दूसरे वे लोग पात्र हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और जो लोग दिव्यांग हैं, उनका भी आयुष्मान कार्ड बन सकता है
- आप अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं या आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, तो भी आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है
- 70 साल से ऊपर के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनता है।
सालाना 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ
- अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो फिर आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पताल (वे अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको हर साल 5 लाख रुपये का कवर दिया जाता है जिसका आप लाभ ले सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है?
- ऑफलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। जहां पर कुछ दस्तावेजों के जरिेए आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- आप खुद भी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।