फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card Eligibility: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? आसान शब्दों में यहां जानें जवाब

Wed, 16 Oct 2024 01:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Oct 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
ABY: are you eligible for ayushman card or not check here Eligibility list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Eligibility List in Hindi: कई तरह की सरकारी योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। किसी योजना में आर्थिक लाभ दिए जा रहे हैं तो किसी योजना के अंतर्गत कई अन्य तरह की चीजें देने का प्रावधान है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे- केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है जिसके अंतर्गत आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। इसके लिए आप योजना की पात्रता सूची चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे पात्रता के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
ABY: are you eligible for ayushman card or not check here Eligibility list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

  • पहले तो ये जान लें कि कौन लोग ऐसे हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता। इसमें संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, जिनका पीएफ कटता है, जो लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं, जो लोग टैक्स भरते हैं, जिनके पास पहले से पक्का मकान है, जिन लोगों के पास वाहन है और जो लोग सरकारी कामर्चारी आदि शामिल हैं।
ABY: are you eligible for ayushman card or not check here Eligibility list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कौन लोग पात्र हैं, इसके लिए एक पात्रता सूची है। जो लोग इस लिस्ट में शामिल हैं उनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं...
 
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो आप पात्र माने जाते हैं
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं तो भी आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: are you eligible for ayushman card or not check here Eligibility list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है जो इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, तो भी आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, तो भी आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
ABY: are you eligible for ayushman card or not check here Eligibility list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका:-

  • अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज वेरिफाई करवाने हैं और अपनी पात्रता भी चेक करवानी है
  • फिर सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed