फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या है लैंड सीडिंग जिसके कारण कई किसानों को नहीं मिली 18वीं किस्त? यहां जानें किसान

Wed, 16 Oct 2024 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Oct 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
PKSNY: what is land seeding for pm kisan samman nidhi yojana
क्या होता है लैंड सीडिंग जिसे किसानों को करवाना जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं भारत सरकार चलाती है जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जैसे- जो लाभार्थी इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं। इस बार भी 18वीं किस्त में ये राशि जारी की गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाया। इसमें से कई किसानों को किस्त न मिलने का कारण लैंड सीडिंग का न होना भी रहा। पर क्या आप जानते हैं कि ये लैंड सीडिंग क्या है? क्या आप जानते हैं इसे आप कैसे पूरा करवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लैंड सीडिंग के बारे में...

Trending Videos
PKSNY: what is land seeding for pm kisan samman nidhi yojana
क्या होता है लैंड सीडिंग जिसे किसानों को करवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं लैंड सीडिंग क्या है

  • पीएम किसान योजना में लैंड सीडिंग के बारे में कहा जाता है और इस काम को करवाने के लिए भी कहा जाता है। लैंड सीडिंग का मतलब होता है भू-आलेखों का सत्यापन। इसमें योजना से जुड़ने वाले किसानों को अपनी खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन करवाना होता है और इन्हें लिंक करवाना होता है।
PKSNY: what is land seeding for pm kisan samman nidhi yojana
क्या होता है लैंड सीडिंग जिसे किसानों को करवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

लैंड सीडिंग करवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • आपको लैंड सीडिंग के काम को करवाने के लिए अपने क्षेत्र के पटवारी या जिला/ब्लॉक के कृषि अधिकारियों से फिजिकली वेरिफिकेशन करवाना होती है
  • इसके बाद आपको अपने ब्लॉक के कृषि कार्य से संबंधित कर्मचारी या पटवारी से आपको मिलना है और उनसे लैंड सीडिंग के लिए परमिशन लेनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
PKSNY: what is land seeding for pm kisan samman nidhi yojana
क्या होता है लैंड सीडिंग जिसे किसानों को करवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद पटवारी या अधिकरी आपको दस्तावेजों के बारे में जानकारी देते हैं
  • ऐसे में आपको इन संबंधित दस्तावेजों को लेकर यहां पर जाना होता है
  • फिर पटवारी या जिला/ब्लॉक के कृषि अधिकारी कागजात का वेरिफिकेशन और जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन करते हैं।
विज्ञापन
PKSNY: what is land seeding for pm kisan samman nidhi yojana
क्या होता है लैंड सीडिंग जिसे किसानों को करवाना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में अगर आपकी 18वीं किस्त भी इस काम को न करवाने की वजह से अटकी है तो आप इस काम को पूरा करवा सकते हैं। इसके बाद आपका नाम राज्य सरकार द्वारा क्लियर कर दिया जाता है और फिर आपको अगली किस्त के साथ अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed