फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update: शादी के बाद आधार में सरनेम बदलवाना है बेहद आसान, यहां जानें तरीका

Wed, 01 May 2024 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 May 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Update: How To Change Surname On Your Aadhaar Card
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Change Surname On Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिक को आधार कार्ड जारी किया जाता है। मौजूदा समय में ये बेहद जरूरी दस्तावेज है और इसके न होने पर आपके कई काम अटक तक सकते हैं। वहीं, अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है या आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं या फिर कुछ और तो आप ये करवा सकते हैं। जैसे- शादी के बाद लड़कियां अपने आधार में सरनेम और पता आदि बदलवाना चाहती हैं, लेकिन कई लोगों को इसका तरीका नहीं पता होता है। पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप यहां वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप आसानी से अपने आधार में सरनेम आदि अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Aadhaar Update: How To Change Surname On Your Aadhaar Card
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं? - फोटो : istock

ये रहा तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि शादी के बाद आप भी अपने आधार कार्ड में अपना सरनेम, पते जैसी चीजें बदलवा लें, तो ये हो सकता है
  • आमतौर पर शादी के बाद लड़कियां अपना सरनेम बदलवाती हैं, तो इसलिए आपको अपने पति संग नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
Aadhaar Update: How To Change Surname On Your Aadhaar Card
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2 

  • यहां जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है और इसे भरना है
  • इसमें आपको अपना नाम, आधार नंबर जैसी अन्य चीजें भरनी होती हैं
  • फिर आपको इस भरे हुए फॉर्म के साथ अपने पति के आधार कार्ड की कॉपी, मैरिज सर्टिफिकेट की कॉपी और शादी का कार्ड लगाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Update: How To Change Surname On Your Aadhaar Card
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • ध्यान रहे कि इन सभी दस्तावेजों की कॉपी के साथ ओरिजिनल दस्तावेज जरूर ले जाएं
  • केंद्र पर मौजूद अधिकारी इन दस्तावेजों की असली कॉपी देख सकता है
  • अब फॉर्म को दस्तावेज संग संबंधित अधिकारी को दें
विज्ञापन
Aadhaar Update: How To Change Surname On Your Aadhaar Card
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपके बायोमेट्रिक होते हैं और साथ ही फोटो भी क्लिक होती है
  • फिर आपको इसकी तय फीस देनी होती है, जिसके बाद आपकी जानकारियां कुछ दिनों के अंदर अपडेट हो जाती हैं
  • आप चाहें तो सिर्फ 50 रुपये खर्च कर पीवीसी आधार कार्ड अपने घर मंगवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed