फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जानें कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त और किन किसानों को मिलेगा लाभ

Thu, 28 Nov 2024 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Nov 2024 01:13 PM IST
सार

किसानों के लिए राज्य सरकारें तो कई कई तरह की योजनाएं चलाती है, लेकिन केंद्र सरकार भी एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist Release date 19 kist kab aayegi
19वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में कब आ सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

19th Kist of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसका लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। इस योजना से जो किसान जुड़ते हैं उन्हें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त देने का प्रावधान है और ये किस्त साल में तीन बार मिलती हैं। इस तरह से किसानों को हर साल 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं। वहीं, इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े सभी किसानों को है। तो चलिए जानते हैं ये 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है और किसे इसका लाभ मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist Release date 19 kist kab aayegi
19वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में कब आ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त

  • अब तक योजना से जुड़े किसानों को 18 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब बारी 19वीं किस्त की है। पीएम किसान योजना के अंतर्गत लगभग हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। बात अगर पिछली किस्त यानी 18वीं किस्त की करें तो ये किस्त 5 अक्तूबर में जारी हुई थी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist Release date 19 kist kab aayegi
19वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में कब आ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से अगर देखेंगे तो अगली यानी 19वीं किस्त का समय जनवरी में हो रहा है (किस्त जारी होने का 4 महीने का समय)। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी माह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist Release date 19 kist kab aayegi
19वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में कब आ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन किसानों को मिल सकता है लाभ:-

  • 19वीं किस्त का लाभ उन किसानों को मिल सकता है जो ई-केवाईसी के काम को पूरा करवा लेंगे। नियमों के तहत योजना से जुड़े हर किसान को ये काम करवाना जरूरी है। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • किसानों को भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए तो आपको ये काम करवा लेना चाहिए
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist Release date 19 kist kab aayegi
19वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में कब आ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़े लाभार्थियों को आधार लिंकिंग भी करवानी है। आप इसके लिए अपने बैंक की ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं और अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवा सकते हैं
  • ये सुनिश्चित कर लें कि आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन हो क्योंकि अगर ये नहीं खुला होगा, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed