फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Water Heaters: बाजारों में खूब बिक रहे हैं ये सस्ते सोलर वॉटर हीटर, जानें कितनी है कीमत

Mon, 14 Nov 2022 02:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
Cheap Solar Water Heater to Bring in Winter Season Know Price and Specifications in Hindi
Solar Water Heater - फोटो : Istock

Solar Water Heater: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे ठंडक काफी बढ़ने लगी है। ऐसे में सर्दियों के बढ़ने के कारण सुबह ठंडे पानी से नहाना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इसके अलावा ठंडे पानी से कपड़ों को धोना या कमरे को साफ करने में भी कई तरह की दिक्कतें आती हैं। ऐसे में कई लोग बिजली से चलने वाले वॉटर हीटर को अपने घरों में लेकर आते हैं। हालांकि, इन उपकरणों को उपयोग में लाने से बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है। ऐसे में इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास सोलर वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक खास तरह का वॉटर हीटर है, जो सौर ऊर्जा की मदद से पानी को गर्म करने का काम करता है। देश में कई लोग सोलर वॉटर हीटर को खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Cheap Solar Water Heater to Bring in Winter Season Know Price and Specifications in Hindi
Solar Water Heater - फोटो : Istock

सोलर वॉटर हीटर में एक खास तरह की टंकी लगी होती है। इसके भीतर पानी को सौर ऊर्जा की मदद से गर्म किया जाता है। इसके अलावा इस सोलर वॉटर हीटर में एक खास तरह का इनबिल्ट हीटिंग एलिमेंट भी लगा होता है। 

Cheap Solar Water Heater to Bring in Winter Season Know Price and Specifications in Hindi
Solar Water Heater - फोटो : Istock

आसमान में जिस दिन ज्यादा बादल होते हैं। उस दिन ये इनबिल्ट हीटिंग एलिमेंट पानी को गर्म करने का काम करता है। बादलों के दिनों में पानी को गर्म करने के लिए ये एक तरह का बैकअप सिस्टम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheap Solar Water Heater to Bring in Winter Season Know Price and Specifications in Hindi
Solar Water Heater - फोटो : Istock

मार्केट में दो तरह के सोलर वॉटर हीटर मिल रहे हैं। इसमें पहला ईटीसी सोलर वॉटर हीटर है। ईटीसी सोलर वॉटर हीटर को खासतौर पर ठंडी जलावयु की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं दूसरा एफसीपी सोलर वॉटर हीटर है। इसे खासतौर पर गर्म जलवायु वाली परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

विज्ञापन
Cheap Solar Water Heater to Bring in Winter Season Know Price and Specifications in Hindi
Solar Water Heater - फोटो : Istock

अगर आप गर्म जलवायु वाली परिस्थितियों में रहते हैं। ऐसे में आप इस सोलर वॉटर हीटर को खरीद सकते हैं। आप 25 हजार रुपये तक की कीमत पर इन सोलर वॉटर हीटर को खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ज्यादा कैपिसिटी के सोलर वॉटर हीटर को खरीदना चाहते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। 

Trade Fair: आज से शुरू हुआ ट्रेड फेयर, इन मेट्रो स्टेशनों से खरीद सकेंगे टिकट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed