फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां, वरना अटक सकती है 15वीं किस्त

Thu, 19 Oct 2023 11:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 Oct 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
15th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Due to which mistakes can farmers installments get stuck
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जिससे उनकी किस्त न अटके? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती है, ताकि लोगों तक इनका लाभ पहुंच सके। इसके लिए इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। इनमें पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा समेत कई तरह की लाभकारी योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि कुछ गलतियों के कारण आप इस किस्त से वंचित रह सकते हैं? ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप इन गलतियों के बारे में जानें, जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं...

15th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Due to which mistakes can farmers installments get stuck
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जिससे उनकी किस्त न अटके? - फोटो : istock

इन गलतियों को करने से बचें, वरना अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • अगर आप योजना से जुड़े हैं तो ई-केवाईसी जल्द से जल्द करवा लें। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो इस गलती के कारण आपकी आने वाली किस्त अटक सकती है। इसलिए ई-केवाईसी करवाना हर लाभार्थी के लिए जरूरी है।
15th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Due to which mistakes can farmers installments get stuck
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जिससे उनकी किस्त न अटके? - फोटो : istock

इन तरीकों से करवा सकते हैं:-

  • आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी इस काम को करवाया जा सकता है
  • बैंक जाकर भी ई-केवाईसी का काम हो सकता है, इसके लिए फॉर्म भरना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
15th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Due to which mistakes can farmers installments get stuck
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जिससे उनकी किस्त न अटके? - फोटो : istock

नंबर 2

  • कई किसान ऐसे भी हैं जिनका आधार कार्ड अब तक उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। अगर आपने भी ये गलती की है तो आपकी किस्त भी अटकना तय है। इसलिए जल्द से जल्द इस काम को बैंक जाकर पूरा करवा लें, वरना आप आगामी किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
15th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Due to which mistakes can farmers installments get stuck
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जिससे उनकी किस्त न अटके? - फोटो : istock

नंबर 3

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत जो किसान भू-सत्यापन नहीं करवा रहे हैं, उनकी किस्त अटक सकती है। सरकार की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि सभी लाभार्थियों के लिए भू-सत्यापन करवाना जरूरी है। इसलिए आप भी इस काम को जल्द से जल्द करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed