अमेरिकी कारों से हटेगी चाइनीज टेक्नोलॉजी: सरकार को जासूसी का डर, ऑटो कंपनियों के लिए तय हुई डेडलाइन
USA Bans Chinese Tech In Cars:
अमेरिकी सरकार कारों में इस्तेमाल होने वाली चीनी तकनीक से पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी में है। नए नियमों के मुताबिक सरकार ने 17 मार्च तक कंपनियों को चीनी टेक्नोलॉजी हटाने की डेडलाइन दी है। यह कदम डेटा सुरक्षा को लेकर उठाया जा रहा है, जिससे कनेक्टेड वाहनों, ऑटो कंपनियों और सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

आज की आधुनिक कारें सिर्फ एक वाहन नहीं रहीं, बल्कि इंटरनेट से जुड़े कई फीचर्स ने इन्हें चलता-फिरता स्मार्ट डिवाइस बना दिया है। कैमरा, माइक्रोफोन, जीपीएस और क्लाउड से जुड़ी कई सुविधाएं ड्राइविंग को आसान बना रही हैं। लेकिन अब यही टेक्नोलॉजी अमेरिका के लिए चिंता का कारण बन गई है।
अमेरिकी सरकार मार्च 17, 2026 से कारों में इस्तेमाल होने वाली चीनी ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी पर पूरी तरह बैन लगाने पर विचार कर रही है। सरकार को डर है कि कनेक्टेड वाहनों के जरिए अमेरिकी नागरिकों का संवेदनशील डेटा विदेशी ताकतों तक पहुंच सकता है।

क्यों लग रहा है चीनी टेक्नोलॉजी पर बैन?
अमेरिका का मानना है कि कारों में लगे कैमरा, माइक्रोफोन और GPS सिस्टम का गलत इस्तेमाल कर जासूसी की जा सकती है। इसी वजह से सरकार चाहती है कि इंटरनेट से जुड़ी कार प्रणालियों में किसी भी तरह का चीनी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल न हो।
इस प्रस्ताव के तहत कार कंपनियों को सरकार को यह साबित करना होगा कि उनकी गाड़ियों में इस्तेमाल किया गया सॉफ्टवेयर चीन में विकसित नहीं हुआ है और न ही किसी चीनी कंपनी से जुड़ा है। हार्डवेयर से जुड़े नियम 2030 से लागू होने की संभावना है।

डेडलाइन से पहले कंपनियों पर दबाव
अमेरिका की कई ऑटो कंपनियां पहले से ही चीनी सॉफ्टवेयर हटाने में जुट गई हैं। अगर किसी सॉफ्टवेयर का संबंध चीन से है, तो उसे किसी गैर-चीनी कंपनी को ट्रांसफर करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नियम सिर्फ पैसेंजर कारों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि भविष्य में कमर्शियल व्हीकल्स और ड्रोन जैसे उत्पादों पर भी लागू किए जा सकते हैं।
- Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जानिए कीमत
- Aadhar Update: बच्चों का आधार कार्ड कहीं बेकार न हो जाए; 1 करोड़ माता-पिता ने किया यह काम, आप भी करें
- Tech Explained: क्या है Claude Cowork, क्यों महज एक एआई टूल से खौफ में हैं आईटी कंपनियां?
- Dime: न स्मार्टफोन, न स्मार्टग्लास; OpenAI का पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट होगा एक ऑडियो डिवाइस, जानें डिटेल्स