Dime: न स्मार्टफोन, न स्मार्टग्लास; OpenAI का पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट होगा एक ऑडियो डिवाइस, जानें डिटेल्स
OpenAI Dime First Hardware Device:
OpenAI जल्द ही अपने पहले AI-पावर्ड हार्डवेयर की दुनिया में कदम रखने जा रही है। एक नए लीक से संकेत मिले हैं कि कंपनी का पहला प्रोडक्ट एक वीयरेबल ऑडियो डिवाइस हो सकता है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी OpenAI अब हार्डवेयर सेगमेंट में भी एंट्री की तैयारी में है। कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह इस साल अपना पहला AI-इनेबल्ड डिवाइस पेश कर सकती है। अब एक नए लीक में इस आने वाले प्रोडक्ट से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
वीयरेबल ऑडियो डिवाइस होगा पहला प्रोडक्ट
टिप्स्टर Smart Pikachu के मुताबिक, OpenAI का पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट ईयरबड्स हो सकता है। दावा किया गया है कि इन ईयरबड्स का नाम ‘Dime’ रखा जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी शुरुआत में एक सिंपल और बेसिक वर्जन लॉन्च कर सकती है, जबकि ज्यादा एडवांस AI-फीचर्स वाला मॉडल बाद में आएगा।
कंपनी ने चीन में कराया पेटेंट
लीक के अनुसार, OpenAI से जुड़ा एक पेटेंट हाल ही में चीन में पब्लिक हुआ है। इसी पेटेंट में ‘Dime’ नाम का जिक्र किया गया है, जिससे इस नाम को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी पहले साधारण ईयरबड्स लॉन्च करके मार्केट की प्रतिक्रिया देखना चाहती है।
यह भी पढ़ें: क्या है Claude Cowork, क्यों महज एक एआई टूल से खौफ में हैं सॉफ्टवेयर कंपनियां?
टिप्स्टर का यह भी कहना है कि OpenAI जिस फोन-जैसे कंप्यूटिंग पावर वाले डिवाइस पर काम कर रही थी, उसमें देरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह HBM (हाई बैंडविड्थ मेमोरी) की कमी बताई जा रही है, जिससे प्रोडक्ट की लागत काफी बढ़ गई है। इसी कारण कंपनी 2026 में एक आसान वर्जन ला सकती है, जबकि ज्यादा एडवांस SKU बाद में तब लॉन्च होगा, जब कंपोनेंट्स की कीमतें स्थिर हो जाएंगी।
इस साल हो सकता है लॉन्च
इससे पहले OpenAI के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर क्रिस लेहेन ने भी पुष्टि की थी कि कंपनी अपना पहला AI डिवाइस इस साल बनाने की योजना में है, हालांकि उन्होंने लॉन्च की कोई तय तारीख नहीं बताई थी।
यह भी पढ़ें: हर iPhone की स्क्रीन पर समय हमेशा 9:41 AM ही क्यों दिखता है? जानें इसके पीछे का रहस्य
पेश किया नया एआई मॉडल
इसी बीच OpenAI ने हाल ही में GPT-5.3-Codex नाम का नया AI मॉडल भी लॉन्च किया है, जो एजेंटिक कोडिंग के लिए बनाया गया है। यह मॉडल दुनिया भर में सभी पेड ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले वर्जन से करीब 25 प्रतिशत तेज है।
GPT-5.3-Codex सिर्फ कोड लिखने तक सीमित नहीं है। यह कम जानकारी वाले प्रॉम्प्ट से भी जटिल वेब गेम तैयार कर सकता है और लाखों टोकन तक खुद-ब-खुद सुधार करता है। इसके अलावा यह पूरे सॉफ्टवेयर लाइफसाइकिल को संभाल सकता है, जिसमें PRD लिखना, कंटेंट एडिट करना, यूजर रिसर्च, प्रेजेंटेशन बनाना, स्प्रेडशीट एनालिसिस और सिस्टम मॉनिटरिंग जैसी चीजें शामिल हैं।
- Tech Explained: क्या है Claude Cowork, क्यों महज एक एआई टूल से खौफ में हैं आईटी कंपनियां?
- Tech Explained: हर iPhone की स्क्रीन पर समय हमेशा 9:41 AM ही क्यों दिखता है? जानें इसके पीछे का रहस्य
- AI से पीएचडी थीसिस लिखने वालों की खैर नहीं: UGC ने उठाया बड़ा कदम, दर्जनों छात्रों पर हुआ एक्शन
- Tech Explained: क्या है James Webb टेलीस्कोप? जानिए उस मशीन के बारे में जिसने अंतरिक्ष में ढूंढा 'लाल आलू'