Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जानिए कीमत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 09 Feb 2026 05:33 PM IST
सार

Samsung ने भारत में अपना नया Galaxy F70e स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 50MP कैमरा, नाइट मोड, HD+ डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसे बजट कस्टमर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है।

विज्ञापन
samsung galaxy f70e launched price camera processor battery charging features specifications in hindi
Samsung Galaxy F70e - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने भारत में अपनी Galaxy F-Series का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy F70e को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम बजट में दमदार बैटरी, अच्छा कैमरा और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं।

    Galaxy F70e में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो खास तौर पर बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डेडिकेटेड नाइट मोड के साथ आता है। सैमसंग का दावा है कि यह मोड रात में भी ज्यादा ब्राइट और डिटेल्ड तस्वीरें लेने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy F70e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले और डिजाइन

    फोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन देखना आसान रहता है। डिजाइन की बात करें तो इसके बैक पैनल पर लेदर पैटर्न फिनिश दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। साथ ही, फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: फरवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये 6 शानदार स्मार्टफोन, सैमसंग से लेकर गूगल तक सब हैं तैयार!

    फास्ट प्रोसेसर के साथ बड़ा स्टोरेज

    परफॉर्मेंस के लिए Galaxy F70e में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। यह फोन दो वेरिएंट्स में आता है- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    50MP का मेन कैमरा

    कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8) और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा (f/2.0) दिया गया है। कंपनी ने इसमें OIS या IES जैसे इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर्स देने की बात नहीं कही है।

    6000mAh की बड़ी बैटरी

    Galaxy F70e में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और यह 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन दो दिन तक आराम से चल सकता है।

    यह भी पढ़ें: मन करे तो बना लीजिए लैपटॉप, नहीं तो टैबलेट जैसे करिए यूज; कमाल का Android PC हुआ लॉन्च

    सिक्योरिटी के लिए Knox का सपोर्ट

    सिक्योरिटी के मामले में Samsung ने इसमें Samsung Knox Vault दिया है, जो यूजर्स के पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा को मैलवेयर और हार्डवेयर अटैक से सुरक्षित रखता है। यह सिस्टम EAL5+ सर्टिफाइड है, यानी इसकी सिक्योरिटी को कड़े टेस्ट और मूल्यांकन से गुजारा गया है।

    Samsung Galaxy F70e: कीमत और उपलब्धता

    4GB + 128GB वेरिएंट: ₹12,9996GB + 128GB वेरिएंट: ₹14,999

    यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से Flipkart, Samsung.com और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने लिमिटेड पीरियड बैंक ऑफर की भी घोषणा की है, जिसके तहत फोन की शुरुआती कीमत घटकर ₹11,999 तक आ सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें