आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड हुआ है हैक, तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 17 Mar 2020 04:35 PM IST
What To Do When Debit Or Credit Card Is Hacked know All Details In Hindi
hacking - फोटो : amar ujala

    जहां एक तरफ तकनीक में विकास हुआ है, तो दूसरी तरफ इससे जुड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। आए दिन लोगों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड हैक होने के मामले सामने आते रहते हैं। साथ ही साइबर ठग लोगों की जानकारी का गलत इस्तेमाल कर उन्हें लाखों रुपये का चूना लगा देते हैं। अगर ऐसे में आपके साथ भी ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है, तो घबराएं नहीं। आज हम आपको ऐसे टिप्स देने जा रहे है, जिससे आप होने वाले नुकसान से बच जाएंगे। आइए जानते हैं इन खास टिप्स के बारे में विस्तार से...

    bank
    bank - फोटो : demo pic

    धोखाधड़ी की जानकारी बैंक को तुरंत दें

    अगर आपके कार्ड से अवैध निकासी हुई है, तो इसकी जानकारी आपको अपने बैंक की नजदीकी ब्रांच में तुरंत देनी होगी। साथ ही अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक कराएं। इसके अलावा आप कार्ड क्लोन होने की जानकारी बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके दे सकते है। इसका फायदा यह होगा कि बैंक आपकी शिकायत पर तेजी से एक्शन लेगा।

    Chip Debit Card
    Chip Debit Card - फोटो : demo pic

    डेबिट या क्रेडिट को तुरंत करें ब्लॉक

    जैसे ही आपके कार्ड से अवैध निकासी होती है, तो तुरंत अपने कार्ड को ब्लॉक कर दें। इससे आपका बचा हुआ पैसा बच जाएगा। इसके अलावा आप अपना पैसा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है। लेकिन यह काम आपको तेजी से करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें