Google पर इन 7 चीजों को सर्च करने की गलती भूलकर भी ना करें

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 13 Mar 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Never search these 7 things on google all you need to about
google SEARCH - फोटो : amar ujala

    गूगल, पूरी दुनिया के लिए एक सर्च इंजन है लेकिन हम भारतियों के लिए गूगल गुरुदेव है। शिक्षक दिवस पर तो कई लोग गूगल के आगे ही सिर झुकाते हैं। इसका कारण यह है कि हम गूगल पर बड़ी-से-बड़ी और छोटी-से-छोटी बातें सर्च करते हैं और इसी चक्कर में कई बार हम गलत दवा खा लेते हैं तो कई बार बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। तो सवाल यह है कि गूगल पर हमें क्या सर्च करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं...

    customer care
    customer care

    कस्टमर केयर का नंबर

    गूगल पर अधिकतर लोग किसी भी बात के लिए कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते हैं। कई बार हम बैकिंग या फिर कई बार किसी प्रोडक्ट की शिकायत के लिए उस कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा ऑनलाइन फ्रॉड गूगल से नंबर लेकर कस्टमर केयर को किए फोन से ही होते हैं। गूगल पर सर्च में फर्जी कस्टमर केयर के नंबर पहले आते हैं। कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च करने से बचें। कंपनी के वेबसाइट पर जाकर नंबर लें।

    android mobile apps
    android mobile apps

    एप के लिए सर्च

    गूगल पर भूलकर भी किसी मोबाइल के लिए सर्च ना करें और डाउनलोड ना करें। अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो कोई भी एप गूगल प्ले-स्टोर से ही सर्च करें। यदि आईफोन है तो एप स्टोर से डाउनलोड करें। गूगल पर मिले लिंक से एप डाउनलोड करने पर आपके फोन में जासूसी वाला एप पहुंच सकता है या फिर वायरस डाला जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें