Election 2024: वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं, मोबाइल से घर बैठे ऐसे चेक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
विज्ञापन
Voter list Name check 2024 With Smartphone loksabha election 2024
voter list name check - फोटो : अमर उजाला

    18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग ने (ईसी) चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। देश में लोकसभा 2024 का चुनाव सात चरणों में होगा। चुनाव से पहले सरकार वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए भी पूरे प्रयास कर रही है। यदि आपकी उम्र 18 साल या इससे अधिक हो गई है और वोटर लिस्ट में पहले से आपका नाम है तो इसका मतलब यह नहीं है कि नए वोटर लिस्ट में भी आपका नाम हो। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई बार नाम कट भी जाते हैं। आप घर बैठे ही पता लगा सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं है....

    how to check name in voter list
    how to check name in voter list - फोटो : nvsp

    यदि आप यह जानना चाहते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है तो सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर मेंwww.nvsp.inटाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा।

    how to check name in voter list
    how to check name in voter list - फोटो : nvsp

    अब बायीं ओर सर्च का एक बॉक्स दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसका यूआरएलhttp://electoralsearch.inहोगा। अब यहां से आप दो तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। पहला तरीके में आप नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम पता कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें दूसरा तरीका।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें