WhatsApp Update: अब किसी भी चैट को कर सकेंगे पिन, नया अपडेट हुआ रिलीज, ऐसे करें इस्तेमाल
WhatsApp का पिन मैसेज फीचर टेक्स्ट, वीडियो और फोटो सभी तरह के मैसेज को सपोर्ट करेगा। इसका फायदा यह होगा कि आप किसी जरूरी मैसेज को पिन करके चैट में सबसे ऊपर रख सकेंगे।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नया फीचर रिलीज किया है। WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग लंबे समय से बीटा वर्जन पर हो रही थी लेकिन अब इसे सभी के लिए जारी कर दिया गया है। अब आप WhatsApp पर किसी भी मैसेज को पिन कर सकते हैं यानी चैट बॉक्स में सबसे ऊपर रख सकते हैं। पिन मैसेज का फीचर पहले से ग्रुप के लिए था लेकिन अब इसे पर्सनल चैट के लिए भी जारी कर दिया गया है।
WhatsApp का पिन मैसेज फीचर टेक्स्ट, वीडियो और फोटो सभी तरह के मैसेज को सपोर्ट करेगा। इसका फायदा यह होगा कि आप किसी जरूरी मैसेज को पिन करके चैट में सबसे ऊपर रख सकेंगे। नए अपडेट की जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग और व्हाट्सएप प्रमुख कैथकार्ट ने दी है। पर्सनल चैट में किसी मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन के लिए पिन किया जा सकेगा।
- निजी या ग्रुप चैट में आप जिस मैसेज को पिन करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।
- मैसेज पर थोड़ी देर प्रेस (दबाकर) करके आप सेलेक्ट कर सकते हैं।
- अब आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिनमें से आखिरी ऑप्शन यानी More पर क्लिक करें।
- अब एक दूसरा मेन्यू खुलेगा उसमें सबसे ऊपर Pin लिखा होगा।
- Pin पर क्लिक कर दें। अब जिस मैसेज को आपने सेलेक्ट किया होगा वह पिन हो जाएगा और वह सबसे ऊपर दिखेगा।
ग्रुप में पिन मैसेज को लेकर कुछ शर्तें हैं यानी ग्रुप चैट में एडमिन तय करेगा कि कौन-सा मेंबर किसी मैसेज को पिन कर सकेगा या नहीं। एडमिन पिन चैट को लेकर ग्रुप में सेटिंग कर सकता है जिसके बाद सिर्फ एडमिन या फिर कोई भी मेंबर चैट को पिन कर सकेगा।
- WhatsApp का सबसे खतरनाक फीचर, मुसीबत में डाल सकता है
- जरूरी बात: फोन पर अकेले में देखते हैं अश्लील वीडियो तो यह काली सच्चाई जान लें, एक झटके में सब खत्म हो जाएगा
- Tech News: WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, आपके हाथ में होगा पूरा कंट्रोल
- Instagram Down: क्या फिर डाउन हो गया इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे शिकायत