रेल टिकट कैंसिल कराने से पहले पढ़ें यह खबर, नहीं तो होगा नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Jan 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
train ticket cancellation charges and refund in hindi
Railway ticket cancellation charge

    आज के समय में अधिकतर लोग घर बैठे ही आईआरसीटीसी की साइट से ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं। लेकिन किसी कारणवश टिकट कैंसिल करानी पड़ती है, जिससे उन्हें बहुत नुकसान होता है। लोगों को नुकसान इसलिए झेलना पड़ता है, क्योंकि उन्हें ई-टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियमों की जानकारी नहीं होती हैं। आज हम आपको आईआरसीटीसी के टिकट कैंसिल करने के नियम के बारे में विस्तार से बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    भारतीय रेलवे
    भारतीय रेलवे - फोटो : SELF

    कंफर्म टिकट पर इतना लगेगा कैंसिलेशन चार्ज

    अगर आप ट्रेन के चलने से 48 घंटे पहले अपना टिकट कैंसिल कराते हैं, तो एसी फर्स्ट क्लास के टिकट पर प्रति व्यक्ति 240 रुपये कटेंगे। वहीं, एसी 2 टायर पर 200 रुपये, एसी 3 टायर, एसी चेयर कार, एसी 3 इकॉनमी पर 180 रुपये और स्लिपर के टिकट पर 120 रुपये कटेंगे। दूसरी तरफ ट्रेन की सेकेंड क्लास के टिकट को कैंसिल कराने पर 60 रुपये का चार्ज कटेगा। हालांकि, यह नियम कंफर्म टिकट पर लागू होता है।

    demo pic
    demo pic - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप ट्रेन के चलने से 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं, तो टिकट की 25 फीसदी राशि कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर कटती है। वहीं, दूसरी तरफ अगर आप 12 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल कराते है, तो टिकट की 50 फीसदी रकम कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर कट जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें