कहीं अपका फोन नंबर भी तो नहीं हो रहा है ट्रैक, तो इन चार कोड्स से करें पता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 12 Jan 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
how to know if your number is being tracked know full process in hindi
smartphone - फोटो : amar ujala

    तकनीक के इस दौर में आपको हर एक घर में कई सारे स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। लेकिन अब इन डिवाइसेज की सुरक्षा यूजर्स के लिए चिंता का विषय बन गई है। क्योंकि आए दिन हैकर्स यूजर्स के डिवाइसेज को ट्रैक करने से लेकर डाटा चोरी करने तक का प्रयास करते हैं। वहीं, स्मार्टफोन यूजर्स को भी जानकारी नहीं होती है कि उनका डिवाइस कोई ट्रैक कर रहा है या फिर उनकी कॉल को कहीं और फॉरवर्ड किया जा रहा है। तो ऐसे में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कोड्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप पता कर सकेंगे कि आपका मोबाइल कहीं ट्रैक तो नहीं हो रहा है?

    code
    code - फोटो : amar ujala

    कोड *#62#

    जब कोई आपको कॉल करता है, तो कई बार आपका नंबर नो-सर्विस या नो-आंसर बोलता है। तो ऐसे में आप इस कोड को फोन में डायल कर चेक कर सकते हैं कि किसी ने आपके नंबर को री-डायरेक्ट तो नहीं कर दिया है। इसके अलावा आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट भी हो जाता है।

    code
    code - फोटो : amar ujala

    कोड *#21#

    अपने फोन में इस कोड को डायल करके आप आसानी से यह जान सकते हैं कि किसी ने आपके मैसेज, कॉल या डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं कर दिया है। अगर आपके कॉल कहीं डायवर्ट किया जा रहा होगा तो इस कोड की मदद से नंबर सहित पूरी डिटेल आपको मिल जाएगी। वह नंबर भी पता चल जाएगा जिस पर आपका कॉल डायवर्ट किया गया था।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें