खरीदने जा रहे हैं लैपटॉप, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

जब भी लोग नया लैपटॉप खरीदने जाते हैं, तो अक्सर वह कुछ महत्वपूर्ण बातें भूल जाते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए नया लैपटॉप खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज हम आपको उन सभी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको लैपटॉप खरीदने से पहले रखना होगा। आइए जानते हैं...

लैपटॉप के लिए बजट करें तय
वैसे तो बाजार में कीमत और परफॉर्मेंस के हिसाब से अलग-अलग कंपनियों के लैपटॉप उपलब्ध हैं। यही वजह है कि लोगों को अपने लिए बेहतर लैपटॉप चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे में अगर आप भी लैपटॉप खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना बजट तय करें। नहीं तो आप भी इस तरह की परेशानी में फंस सकते हैं।

लैपटॉप की स्क्रीन साइज
लैपटॉप की स्क्रीन साइज को लेकर अक्सर कंफ्यूजन देखा जाता है। यदि आपको ट्रेवल करने के शौकीन हैं तो 12 से 14 इंच की स्क्रीन बेस्ट है। यदि आप लैपटॉप लेकर घूमना नहीं चाहते हैं तो 15.6 से 17 इंच की स्क्रीन बेहतर विक्लप होगा। साथ इस साइज की स्क्रीन के साथ वीडियो एडिटिंग करने में भी आपको परेशानी नहीं होगी।
- आपके स्मार्टफोन में पड़ा मेमोरी कार्ड असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
- Battery Safety Tips And Tricks: ये गलतियां आपके स्मार्टफोन की बैटरी को करती हैं बर्बाद
- सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गूगल देगा स्मार्टफोन यूजर्स को टिप्स, पेश किया यह टूल
- TikTok App Ban: इन मोबाइल एप्स को कर सकते हैं ट्राई, कमाल के फीचर्स से हैं लैस