Battery Safety Tips And Tricks: ये गलतियां आपके स्मार्टफोन की बैटरी को करती हैं बर्बाद

लॉकडाउन के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है, जिसकी वजह से लोगों को स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। साथ ही कई लोगों ने शिकायत की हैं कि चार्जिंग के वक्त उनका फोन गर्म हो जाता है और बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो आपको अपने फोन की बैटरी के साथ नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में...

हम में से ज्यादातर लोग फोन के ब्राउजर में कई सारे टैब्स खोलकर छोड़ देते हैं और उन्हें बंद करना भूल जाते हैं। ऐसे में बैकग्राउंड में टैब्स के खुले रहने के कारण बैटरी खपत होती है। यदि आप बैटरी की लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं, तो इस्तेमाल करने के बाद इन टैब को बंद कर दें।

स्क्रीन टाइम आउट को ज्यादा रखने से भी बैटरी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बैटरी की खपत कम करने के लिए स्क्रीन टाइम आउट को कम रखें। आपको बता देें कि स्क्रीन टाइम आउट का मतलब है कि फोन इस्तेमाल करने के बाद जब काम खत्म हो जाता है तो फोन एक निश्चित समय के बाद स्क्रीन को बंद कर देता है। उसे अगर '15 सेकेंड' पर सेट कर देंगे तो बैटरी सबसे ज्यादा बचेगी।