Android Smartphone: क्या आप जानते हैं एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये पांच फीचर्स, आसान कर देंगे आपका काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 07 Oct 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
these hidden features of android smartphones know the full detail here
Android Smartphone - फोटो : Adobe Stock

    अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में पता होना चाहिए। दरअसल, अधिकतर लोग स्मार्टफोन के सारे फीचर्स और खूबियों के बारे में सही से नहीं जानते हैं। ऐसे में उन्हें इसकी सही जानकारी नहीं होती है। चलिए आगे जानते हैं कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ऐसे कौन से फीचर्स होते हैं,.जो स्मार्टफोन की ताकत बढ़ाने के साथ-साथ यूजर्स का काम आसान भी करते हैं।

    Android Smartphone
    Android Smartphone - फोटो : FREEPIK

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन में वाईफाई के पासवर्ड को साझा करने के लिए एक खास सुविधा मिलती है। हालांकि, काफी लोग इस सुविधा के बारे में नहीं जानते हैं। स्मार्टफोन में वाईफाई के पासवर्ड को बिना किसी अन्य व्यक्ति को दिखाए उसके साथ शेयर किया जा सकता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग वाईफाई पासवर्ड बताने में थोड़ा धबरा जाते हैं। ऐसे में वाईफाई पासवर्ड को क्यूआर कोड के माध्यम से आसानी से साझा किया जा सकता है।

    क्यूआर कोड के जरिए वाईफाई पासवर्ड साझा करने के लिए डिवाइस की सेटिंग में जाना होगा।इसके बाद कनेक्शन, वाईफाई पर क्लिक करने के बाद करंट नेटवर्क पर टैप करना है।फिर क्यूआर कोड के विकल्प पर क्लिक करना है और स्कैन करने के बाद दूसरे फोन में वाईफाई मिलना शुरू हो जाएगा।

    Android Smartphone
    Android Smartphone - फोटो : FREEPIK

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल की एक खास सुविधा की वजह से किसी भी टेक्स्ट को आसानी से ट्रांसलेट किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यूजर्स को उस एप को भी छोड़ने की जरूरत नहीं है। यूजर्स को बस टेक्सट को सेलेक्ट करना है और फिर पॉप-पर मेन्यू में ट्रांसलेट के विकल्प को चुनना है। हालांकि, यहां पर इस बात का ध्यान रखना है कि अगर ट्रांसलेट वाली भाषा का पहली बार इस्तेमाल हो रहा है तो यूजर्स को उसे डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अगली बार से आसानी से उस भाषा में टेक्स्ट को ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें