OpenAI: ओपनएआई ने चैटजीपीटी में पेश किया Canvas इंटरफेस, अब आसान हो जाएगा ये काम

चैटजीपीटी बनानी वाली कंपनी ओपनएआई ने एक नया एआई टूल पेश किया है। इसे चैटजीपीटी का नया इंटरफेस कहा जा रहा है और इसका नाम Canvas है। ओपनएआई ने इसे राइटिंग और कोडिंग को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी चैट के बगल में एक वर्कस्पेस विंडो की तरह काम कर सकते हैं। Canvas के अंदर ही यूजर्स टेक्स्ट को जेनरेट और एडिट कर सकते हैं। साथ ही आसानी से कोडिंग का काम भी किया जा सकता है।

चैटजीपीटी के नए इंटरफेस Canvas कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। इसमें एडिट, रिराइटिंग और कमेंट्स को जोड़ा जा सकेगा। इस तरह से यूजर्स पहले से बेहतर तरीके से अपने काम को नियंत्रिण कर पाएंगे। Canvas इंटरफेस को फिलहाल बीटा वर्जन में रोलआउट किया गया है, जिसका फायदा चैटजीपीटी प्लस और टीम्स यूजर्स को मिलेगा।

ओपनएआई ने एडिटेबल वर्कस्पेस में एआई टूल की मदद से इसे बेहतर बनाने की कोशिश की है। यूजर्स को इसके अलावा अन्य फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें आर्टिफेक्ट और कोडिंग असिस्टेंट कर्सर की सुविधा भी दी जाएगी। ओपनएआई के चैटजीपीटी में अभी भी एआई प्रोजेक्ट्स के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं, Canvas में यूजर्स आसानी से एक प्रोम्प्ट के जरिए कोई भी ईमेल और कोड जेनरेट करने के लिए कह सकते हैं।
- इंस्टाग्राम पर होना चाहते हैं मशहूर तो तुरंत करें ये सेटिंग
- आईओएस 18 में कैसे होंगे आईफोन एप्स लॉक, जानें स्टेप्स
- Google: गूगल ने रोलआउट किए तीन नए थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर्स, दूर होगी यूजर्स की बड़ी चिंता
- Tech Tips: फोन की स्टोरेज बढ़ाने में काम आएगा ऑटो अर्काइव एप्स फीचर, कुछ भी डिलीट करने की नहीं पड़ेगी जरूरत