UPI Tips: आपकी छोटी सी चूक और बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, यूपीआई पेमेंट से पहले इन बातें की गांठ बांध लें
UPI Fraud Prevention
: आजकल के डिजिटल दौर में यूपीआई पेमेंट आसान जरूर हो गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि पेमेंट के समय छोटी सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट को खतरे में डाल सकती है। अगर आप भी रोज यूपीआई से भुगतान करते हैं, तो ये टिप्स जानना बेहद जरूरी है।

यूपीआई पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। मोबाइल रिचार्ज से लेकर शॉपिंग और बिल भुगतान तक, सब कुछ चंद सेकंड में हो जाता है। लेकिन सुविधा के साथ जोखिम भी बढ़ा है। जरा-सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में यूपीआई पेमेंट करते वक्त कुछ जरूरी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए क्या-क्या?

यूपीआई पिन आपके बैंक अकाउंट की चाबी का काम करती है। इसे किसी दोस्त, रिश्तेदार या कॉल पर खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति से भूलकर भी साझा न करें, क्योंकि पिन लीक होते ही आपका अकाउंट कुछ सेकेंड़ो में खाली हाे सकता है।

अपने एप में हमेशा फिंगरप्रिंट या फेस लॉक एक्टिव रखें। साथ ही यूपीआई एप के अंदर मिलने वाल एप लॉक फीचर का इस्तेमाल भी करें। इससे अगर गलती से किसी के हाथ फोन लग भी गया, तो वो कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेगा।
- CES 2026: जेब में सिनेमा हॉल! सैमसंग ने लॉन्च किया AI वाला प्रोजेक्टर, छत को भी बना देगा टीवी स्क्रीन
- BSNL VoWiFi: अब बिना नेटवर्क के भी कॉल लगा सकेंगे बीएसएनएल कस्टमर, जानिए कैसे काम करेगी VoWiFi सर्विस
- CES 2026: नए साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट, जानें कब और कहां होगा आयोजन, क्या होगा खास?
- Microsoft: 50 साल पूरे होने पर माइक्रोसॉफ्ट के लीडरशिप में बड़ा फेरबदल, सत्य नडेला ने तैयार किया मास्टर प्लान