CES 2026: जेब में सिनेमा हॉल! सैमसंग ने लॉन्च किया AI वाला प्रोजेक्टर, छत को भी बना देगा टीवी स्क्रीन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 02 Jan 2026 06:01 PM IST
सार

Samsung Freestyle+ Projector:

सैमसंग ने लास वेगास में होने वाले CES 2026 से पहले अपने नए एआई पोर्टेबल प्रोजेक्टर Freestyle+ को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पहले से ज्यादा ब्राइट है और इसकी स्मार्ट एआई तकनीक दीवार या छत पर भी तस्वीर को अपने आप परफेक्टली एडजस्ट कर देती है।

विज्ञापन
amsung launches freestyle plus ai portable projector before ces 2026 features specifications
सैमसंग ने लॉन्च किया नया पोर्टेबल प्रोजेक्टर - फोटो : AI

    विस्तार

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने सबसे लोकप्रिय पोर्टेबल प्रोजेक्टर का नया वर्जन Freestyle+ ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। लास वेगास में 6 जनवरी से शुरू होने वाले CES 2026 से पहले ये डिवाइस टेक प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। कंपनी ने इस नए पोर्टेबल प्रोजेक्टर को ढेर सारे एआई फीचर्स के साथ पेश किया है, जो इसे डेली यूज के लिए काफी उपयोगी बना देती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे सिर्फ दीवार की तरफ घुमाएं और यह अपने आप चालू हो जाएगा, आपको बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए इसके कुछ फीचर्स के बारे में करीब से जानते हैं।

    Samsung Freestyle+ के फीचर्स

    इस प्रोजेक्टर का सबसे बड़ा फीचर AI OptiScreen है। यह एआई-आधारित टेक्नोलॉजी अपने आप अलग-अलग जगहों और सतहों के हिसाब से तस्वीर को एडजस्ट कर लेती है। यूजर को बस प्रोजेक्टर को पॉइंट करना होता है और देखना शुरू किया जा सकता है।AI OptiScreen में कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। इसका 3D Auto Keystone फीचर टेढ़ी या असमान दीवारों पर भी इमेज को सही कर देता है। वहीं, रियल टाइम फोकस फीचर प्रोजेक्टर के घूमने या हिलने पर भी तस्वीर को साफ बनाए रखता है। इसमें Screen Fit फीचर भी मिलता है जो स्क्रीन के साइज के हिसाब से इमेज को अपने आप एडजस्ट करता है, जबकि वॉल कैलिबरेशन फीचर्स दीवार के रंग और पैटर्न को समझकर बेहतर विजुअल क्वालिटी देते हैं।Freestyle+ में सैमसंग का विजन एआई कंपेनियन भी दिया गया है, जो बेहतर Bixby और ग्लोबल एआई पार्टनर्स की सेवाओं के साथ मिलकर स्क्रीन से बातचीत को और नेचुरल बनाता है।पोर्टेबिलिटी के लिहाज से यह प्रोजेक्टर काफी हल्का और कॉम्पैक्ट है। इसमें 430 ISO लूमेंस की ब्राइटनेस दी गई है, जो पिछले मॉडल से लगभग दोगुनी है। इसका 180-डिग्री रोटेटिंग डिजाइन दीवार, फर्श या छत कहीं भी प्रोजेक्शन की सुविधा देता है, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा माउंट के।

    विज्ञापन

    एंटरटेनमेंट का पूरा पैक

    इस प्रोजेक्टर के लिए आपको अलग से लैपटॉप या सेट-टॉप बॉक्स जोड़ने की जरूरत नहीं है। इसमें Samsung TV Plus और गेमिंग हब पहले से मौजूद हैं, यानी आप सीधे नेटफ्लिक्स देख सकते हैं या गेम खेल सकते हैं। साउंड के लिए इसमें 360-डिग्री स्पीकर लगे हैं, जो पूरे कमरे को आवाज से भर देते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कब तक खरीद पाएंगे?

    सैमसंग इस अनोखे प्रोजेक्टर को CES 2026 में प्रदर्शित करेगा। कंपनी का प्लान है कि 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून के बीच) में इसे दुनिया भर के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें