गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुक करने पर मिल रहा कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा
विज्ञापन

आप में से अधिकतर लोगों के घर में खाना रसोई गैस पर बनता होगा। किसी के पास भारत गैस का कनेक्शन होगा तो किसी के पास इंडेन का और किसी के पास एचपी का होगा। आप अक्सर एजेंसी में फोन करके या वेंडर को मैसेज करके अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आप गैस सिलिंडर की बुकिंग पर भी कैशबैक कमा सकते हैं? आइए जानते हैं....

सबसे पहले आपको बता दें कि यह कैशबैक ऑफर किसी गैस एजेंसी की ओर से नहीं, बल्कि अमेजन इंडिया की ओर से मिल रहा है। इस कैशबैक के लिए आपको अमेजन इंडिया पर जाकर अपना गैस सिलेंडर बुक करना होगा।

अमेजन का यह ऑफर 31 अगस्त तक है और इसके तहत आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा, हालांकि यह ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जो पहली बार अमेजन से सिलेंडर बुक कर रहे हैं। यह ऑफर एक यूजर के लिए एक ही बार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- राजनाथ सिंह ने NCC कैडेट्स के लिए लॉन्च किया एप, ऑनलाइन मिलेगा प्रशिक्षण
- Airtel और Vodafone-idea को हुआ बड़ा नुकसान, 94 लाख ग्राहकों ने कहा अलविदा
- 128 जीबी स्टोरेज के साथ Redmi 9 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से भी कम
- Realme 7 सीरीज तीन सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, मिलेगी 65W की फास्ट चार्जिंग