Airtel और Vodafone-idea को हुआ बड़ा नुकसान, 94 लाख ग्राहकों ने कहा अलविदा

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को लॉकडाउन में बड़ा झटका लगा है। वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को लॉकडाउन की अवधि में 94 लाख ग्राहकों ने अलविदा कहा है। पिछले साल दिसंबर में भी टैरिफ की कीमतें बढ़ने के बाद इन कंपनियों को भारी संख्या में ग्राहकों ने झटका दिया था।, हालांकि इसी अवधि में वोडा-आइडिया और एयरटेल को जहां भारी झटका लगा है, वहीं रिलायंस जियो ने ग्राहकों को बटोरने में बाजी मारी है।

ट्राई द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक मार्च से मई माह के बीच में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को 2 करोड़ 68 लाख से अधिक ग्राहकों ने अलविदा कहा है, जबकि इसी अवधि में रिलायंस जियो ने करीब 99 लाख 20 हजार ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ लिया है। मात्र मई महीने में वोडा-आइडिया और एयरटेल से कुल मिलाकर करीब 94 लाख से अधिक उपभोक्ता छिटक गए।

रिलायंस जियो ने मई महीने में भी बाजी मार ली। उसके नेटवर्क पर 36 लाख 50 हजार नए ग्राहक जुड़ गए। जियो के अलावा सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी लॉकडाउन से बेसर रही। मार्च से मई महीने के बीच उसने 2 लाख 76 हजार से अधिक ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा। मई महीना बीएसएनएल के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ। मई में 2 लाख से अधिक ग्राहक बीएसएनएल से जुड़े। लॉकडाउन का सबसे तगड़ा झटका वोडा-आइडिया को लगा है। तीन माह के दौरान कंपनी के एक करोड़ 55 लाख 96 हजार से अधिक ग्राहकों ने सेवा छोड़ दी। समान अवधि में एयरटेल के 1 करोड़ 12 लाख 74 हजार से अधिक उपभोक्ता टूट गए।
- 128 जीबी स्टोरेज के साथ Redmi 9 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से भी कम
- Realme 7 सीरीज तीन सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, मिलेगी 65W की फास्ट चार्जिंग
- Tiktok के नए सीईओ ने चार महीने में ही दिया इस्तीफा, कहा- भारी मन से जा रहा हूं
- 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले Mi 10 की अब Flipkart पर शुरू हुई बिक्री, जानें कीमत