Smartphone Tips: स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने में काम आएंगी ये ट्रिक्स, बिना देर किए तुरंत करें फॉलो

आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो करते होंगे, फोन में कुछ भी काम करना हो, इसके लिए डिवाइस में बैटरी का होना बहुत जरूरी है। अगर फोन में बैटरी ही नहीं होगी तो स्मार्टफोन पर सही से बात भी नहीं कर पाएंगे। जी हां, मगर बहुत सारे लोग फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान रहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको यहां से काम की जानकारी मिल सकती है। फोन में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है।

अगर फोन की बैटरी बहुत कम समय में ही खत्म हो जाती है तो फोन में एक छोटा सा बदलाव कर सकते हैं। डिवाइस में गैर-जरूरी एप्स को रिमूव कर सकते हैं। अक्सर फोन में बिना मतलब के एप मौजूद होते हैं। इस वजह से बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। इस छोटी से बदलाव से बैटरी लाइफ सुधर सकती है।

काफी लोग फोन में स्क्रीन ब्राइटनेस को बहुत ज्यादा रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को बदल दें। दरअसल, फोन में अधिक ब्राइटनेस बैटरी की खपत को बढ़ा देती है, इस वजह से बैटरी थोड़े से इस्तेमाल से ही खत्म हो जाती है। इस परेशानी से बचने के लिए फोन में ऑटो ब्राइटनेस मोड को एक्टिव कर सकते हैं।
- YouTube: यूट्यूब चैनल को आगे बढ़ाने में काम आएंगे ये टिप्स, सब्सक्राइबर के साथ व्यूज में भी हो जाएगा इजाफा
- Huawei Mate XT Ultimate: विश्व का पहला ट्रिपल फोल्ड फोन अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च, जानें खूबियां
- ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने से पहले इन टिप्स को जान लें
- Apple Watch Series 10-Ultra 2: एपल वॉच सीरीज 10 और अल्ट्रा 2 में मिलते हैं शानदार फीचर्स, जानें डिटेल