Smartphone Tips: बेकार स्मार्टफोन इन टिप्स के जरिए बन जाएगा नए जैसा, फटाफट चेक करें डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 11 Aug 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
how to take care of smartphone know the details
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

    फोन निर्माता कंपनियां लगातार नए-नए डिजाइन और एडवांस तकनीक के साथ अपने स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। फोन में कैमरा, बैटरी और चार्जिंग तक में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि कई लोग अपना फोन काफी जल्दी बदल लेते हैं। अगर आप भी बहुत कम समय में अपना स्मार्टफोन बदल लेते हैं तो यह खबर आपके काम की ही सकती है। दरअसल, अधिकतर लोगों को मानना होता है कि उनका स्मार्टफोन काफी धीमा हो गया है या फिर रैम और स्टोरेज की कमी लगती है। वहीं, अगर आप अपने स्मार्टफोन के स्लो होने से परेशान हो गए हैं और उसे कबाड़ होने से बचाना चाहते हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने पुराने फोन को नया जैसा बना सकते हैं।

    Smartphone Tips
    Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर स्मार्टफोन को लगभग छह महीने या फिर एक साल ही हुआ है और फोन धीमा हो गया है। ऐसी स्थिति में फोन के गैर-जरूरी एप्स को डिवाइस से हटाना है। अक्सर देखा गया है कि लोग फोन में अलग-अलग तरह के एप्स रख लेते हैं, मगर उनका इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस वजह से फोन में बिना वजह के रैम और स्टोरेज घिरी रहती है। ऐसे में एक मिनट लगातार अपने डिवाइस से बेकार एप्स को रिमूव कर दें। ऐसा करने से रैम और स्टोरेज पर अच्छा असर पड़ता है और फोन की क्षमता बेहतर हो जाती है।

    Smartphone Tips
    Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

    फोन चलाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है बैटरी। जी हां, यह तो आप जानते होंगे, ऐसे में फोन को कबाड़ होने से बचाने के लिए खास ध्यान रखें। साथ ही कुछ विशेष टिप्स को फॉलो करें। फोन की बैटरी को कभी भी शून्य पर नहीं पहुंचने दें। वहीं, बैटरी को हमेशा 80 फीसदी तक ही चार्ज करें, इससे फोन की बैटरी की लाइफ बढ़ती है और डिवाइस बहुत जल्दी खराब नहीं होती है। ऐसे में फोन जल्दी नहीं बदलना पड़ता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें