YouTube Update: यूट्यूब लाने वाला है स्लीप टाइमर फीचर, नए अपडेट से यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
विज्ञापन

दिग्गज टेक कंपनी गूगल यूजर्स को ढेर सारी सर्विस देता है। अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो आपको इस खबर से बढ़िया जानकारी मिल सकती है। दरअसल, गूगल के अंतर्गत काम करने वाली कंपनी यूट्यूब का इस्तेमाल तो हर कोई करता है, ऐसे में यूट्यूब में नए-नए फीचर्स आते रहते हैं। यूट्यूब में जल्द ही एक कमाल का फीचर आने वाला है, इस फीचर की मदद से यूजर्स को काफी बड़ा फायदा होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब एक खास फीचर की टेस्टिंग शुरू कर चुका है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आने वाले फीचर का नाम स्लीप टाइमर है। इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है, ऐसे में इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

- यह तो आप जानते ही होंगे कि दुनियाभर में यूट्यूब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। गूगल ने बताया है कि वह जल्द ही यूट्यूब पर स्लीप टाइमर फीचर लाने वाला है।
- गूगल का आने वाला फीचर एक स्लीप टाइमर एक निर्धारित समय के बाद प्लेबैक को खुद ही बंद करने के लिए सेट हो जाएगा।
- गूगल के मुताबिक, स्लीप टाइमर फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान होगा।
- गूगल ने बताया है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सेटिंग मेन्यू में जाकर वीडियो इंटरफेस के साथ गियर आइकन पर क्लिक कर सकते हैं।
- हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को अकाउंट में लॉगइन करना होगा।
विज्ञापन