Tips: WhatsApp Call रिकॉर्ड करना है? जानिए Android और iPhone के ये सीक्रेट ट्रिक्स
WhatsApp Call:
कई बार जरूरी बातचीत को सेव रखने के लिए लोग WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं, लेकिन ऐप में इसके लिए कोई ऑफिशियल फीचर नहीं मिलता। अच्छी बात यह है कि Android और iPhone दोनों में कुछ आसान तरीकों से WhatsApp कॉल रिकॉर्ड की जा सकती है। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी सेटिंग्स और कानूनी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

फोन कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कई लोग कॉल रिकॉर्डिंग एप्स का इस्तेमाल कर लेते हैं। कई फोन कंपनियां अपने डॉयलर में डिफॉल्ट कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा देती हैं, जिनसे कॉल तो रिकॉर्ड हो जाते हैं, लेकिन व्हाट्सएप कॉन इनसे रिकॉर्ड नहीं होती। कई बार हमें ऐसा लगता है कि व्हाट्सएप से आने वाले कॉल को भी रिकॉर्ड कर लिया जाए, लेकिन ऐसा कैसे करना है, यह बहुत से लोगों को पता नहीं होता।

WhatsApp में ऐसे रिकॉर्ड करें कॉल?
व्हाट्सएप में कॉल रिकॉर्ड करने का कोई ऑफिशियल फीचर नहीं दिया गया है। लेकिन कुछ तरीकों को अपनाकर आप आसानी से ये काम कर सकते हैं। यहां हम आपको एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स दोनों के लिए व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड करने के तरीके बता रहे हैं।

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे कर सकते हैं रिकॉर्डिंग
एंड्रॉयड फोन यूजर्स काफी आसानी से व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। आजकल हर स्मार्टफोन में 'स्क्रीन रिकॉर्डर' मिलता है। रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले आपको इसमें 'रिकॉर्ड ऑडियो' को ऑन करना जरूरी है, तभी कॉल की वॉइस रिकॉर्ड होगी। रिकॉर्ड पूरा होने के बाद यह फाइल वीडियो फॉर्मेट में गैलरी में सेव हो जाती है। आप प्ले कर रिकॉर्डिंग को सुन सकते हैं।
- AC: एक एसी से घर के सभी कमरे होंगे ठंडे, जानिए कैसे काम करता है Mini Split AC सिस्टम और क्या हैं इसके फायदे
- AC Gas: आखिर AC भीषण गर्मी में भी कमरे को कैसे बना देती है 'शिमला'? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
- Tips: Split AC खरीद रहे हैं? इन बातों को पहले जान लिया तो फायदे में रहेंगे, पढ़ें टिप्स
- Elon Musk Net Worth: आम आदमी जितनी सैलरी, फिर भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स कैसे बने एलन मस्क?