Tips: Split AC खरीद रहे हैं? इन बातों को पहले जान लिया तो फायदे में रहेंगे, पढ़ें टिप्स
Split AC Tips:
उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी के बीच लोग घंटों एसी चला रहे हैं। लगातार इस्तेमाल से स्प्लिट एसी के आउटडोर यूनिट पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे आग या ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ सकता है। नया स्प्लिट एसी खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज तापमान के कारण घरों में विंडो और स्प्लिट एसी घंटों तक चल रहे हैं। लगातार इस्तेमाल से एसी के कंप्रेसर और आउटडोर यूनिट पर ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसे में आग लगने या ब्लास्ट जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
अगर आपके घर में स्प्लिट एसी लगा है, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही देखभाल से एसी की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और आउटडोर यूनिट सुरक्षित भी रहता है।

खुली जगह पर लगाएं आउटडोर यूनिट
कई लोग जगह बचाने के लिए आउटडोर यूनिट को बंद या तंग जगह पर लगवा देते हैं। इससे हवा का प्रवाह रुक जाता है और यूनिट गर्म होने लगती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए आउटडोर यूनिट हमेशा खुली और हवादार जगह पर लगवाना चाहिए।

वायरिंग की जांच जरूर कराएं
एसी कनेक्शन के लिए हैवी लोड वाले तार की जरूरत होती है। पुरानी, ढीली या गलत वायरिंग शॉर्ट सर्किट का बड़ा कारण बन सकती है। एसी इस्तेमाल करने से पहले वायर और कनेक्शन की जांच जरूर कराएं। जरूरत पड़ने पर वायर बदलवा लें।
- Elon Musk Net Worth: आम आदमी जितनी सैलरी, फिर भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स कैसे बने एलन मस्क?
- Jio Vs BSNL: 399 रुपये में किसका ब्रॉडबैंड प्लान ज्यादा दमदार? यहां समझें पूरा फर्क
- WiFi: क्या कोई चोरी-छिपे तो नहीं चला रहा आपका वाई-फाई? आज ही बदलें राउटर की ये जरूरी सेटिंग्स
- Tips: रोजाना स्मार्टफोन रीस्टार्ट करने से क्या होता है? फायदे जान गए तो हमारी तारीफ करते नहीं थकेंगे