खत्म हो गया है जियो का 1GB डाटा तो ऐसे FREE में डाउनलोड करें फिल्में

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 13 Mar 2018 03:43 PM IST
How to download films even Daily 1GB Jio data used, Know the trick
Tech Tips

    आप में से कई लोग जियो का सिम यूज कर रहे होंगे और कई लोग एयरटेल व वोडाफोन के यूजर होंगे। इस समय बाजार में कई सारे प्लान में है जिनमें रोज 1 जीबी डाटा मिल रहा है और रोज 1 जीबी डाटा वाला प्लान भी लोग ले रहे हैं, लेकिन अगर 1 जीबी डाटा खत्म हो जाए तो 4जी स्पीड में फिल्म डाउनलोड करने का तरीका क्या है? चलिए आज हम आपको बताते हैं।

    Jio
    Jio

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह सुविधा सिर्फ जियो यूजर्स के लिए ही है। वैसे आपको पता ही होगा कि जियो रात के 2 बजे से लेकर 5 बजे तक 4जी स्पीड में अनलिमिटेड डाटा देता है। इस दौरान आप 4जी स्पीड में अनलिमिटेड डाउनलोडिंग कर सकते हैं, लेकिन बड़ा सवाल है कि रात के 2 बजे से 5 बजे तक कौन अपनी नींद खराब करेगा। तो चलिए हम आपको इसका भी तरीका बताते हैं।

    advanced Download Manager
    advanced Download Manager

    अगर आप भी 1 जीबी डाटा खत्म होने के बाद 4जी स्पीड से डाउनलोडिंग करना चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन हैं। पहला जियो सिनेमा ऐप और दूसरा Advance Download Manager (ADM)। इन दोनों ऐप की मदद से आप वीडियो या फिल्म को रात 2 बजे से डाउनलोडिंग के लिए शिड्यूल कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें शिड्यूल करने का तरीका।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें