Wi-Fi में आ रही हैं कोई भी दिक्कत तो ऐसे करें चुटकियों में खत्म

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 07 Mar 2018 12:56 PM IST
How to fix Every WIFI Problems
wifi router

    स्मार्टफोन, टीवी, कंप्यूटर और वीडियो गेम कंसोल को Wi-Fi के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है। मगर Wi-Fi में कुछ दिक्कतें आ जाएं, तो उन्हें इस तरह दूर करें। रोजमर्रा की जिंदगी में हमें वाई-फाई की जरूरत वैसे ही पड़ती है, जैसे बिजली और पानी की। ज्यादातर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स बेसिक मॉडम राउटर देते हैं, जिसके चलते घर के काफी कोने वाई-फाई की जद में नहीं आ पाते।

    wifi router
    wifi router

    राउटर को सही जगह पर रखेंः

    वाई-फाई राउटर को रखने का सबसे बढ़िया तरीका घर का सेंटर प्वॉइंट है। इससे आपको अपने घर के हर कोने में वाई-फाई के सिग्नल मिलेंगे। साथ ही, आप वाई-फाई के राउटर को अपने आई लेवल या फिर इससे ऊपर के लेवल पर रखने की कोशिश करें, इससे आपका वाई-फाई सिग्नल बेहतर बना रहेगा।

    wifi repeater
    wifi repeater

    अच्छी रेंज के लिए रिपीटर्सः

    कई बार इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी, जो राउटर देती है, वह अक्सर पूरे घर में वाई-फाई का नेटवर्क नहीं पहुंचा पाता। इसके लिए आप रिपीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस आपके राउटर से वाई-फाई सिग्नल लेकर उसके कवरेज एरिया को बढ़ा देगी। रिपीटर से कनेक्ट होने के लिए डब्लूपीएस सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको अपने राउटर के डब्लूपीएस को इनेबल करने के साथ रिपीटर के डब्लूपीएस बटन को ऑन करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें