Tech Tips: फर्जी मोबाइल चार्जर से फोन को हो सकता है बड़ा नुकसान, सही पहचान करने में काम आएगा यह एप

स्मार्टफोन बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। फोन के बढ़ते बाजार के बीच उससे जुड़े हुई एक्सेसरीज की मांग में भी बढ़िया इजाफा देखने को मिल रहा है। अक्सर जब फोन का चार्जर काम नहीं करता है या फिर चार्जर में कोई दिक्कत आती है तो लोग उसे ठीक करवाने की बजाय नया फोन चार्जर लेना पसंद करते हैं। हालांकि, इस दौरान एक बात का ध्यान रखना काफी जरूरी है। बाजार में काफी फर्जी चार्जर आ रहे हैं। ऐसे में अगर आपने नकली चार्जर का इस्तेमाल किया तो इससे फोन को भारी नुकसान हो सकता है। कई मामलों में फोन फटने की बड़ी वजह भी बन जाता है। फर्जी चार्जर की परेशानी से बचने के लिए बीआईएस केयर एप की मदद ले सकते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीआईएस यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड केयर एप एक सरकारी एप है। यह एप भारत सरकार के तहत काम करता है। यह देश में बिकने वाली चीजों को मानकों के साथ गुणवत्ता सर्टिफिकेट देने वाले संस्था है। बीआईएस केयर एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले और एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस एप के जरिए फोन का चार्जर असली है या नकली, इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।सबसे पहले गूगल प्ले या एपल स्टोर से बीआईएस केयर एप को डाउनलोड करना है।इसके बाद एप खोलकर वेरिफाई आर नंबर पर क्लिक करना है।ऐसा करने के बाद प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर प्रोडक्ट क्यूआर कोड स्कैन करना है।इसके बाद चार्जर का नंबर और मॉडल नंबर समेत सारी जानकारी मिल जाएगी।
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है तो आपको बता दें कि नए चार्जर में प्रोडक्ट नंबर या क्यूआर कोड होता है। इसे स्कैन करके चार्जर के बारे में सबकुछ मिल जाएगा।