YouTube Update: यूट्यूब के नए फीचर से आसान हो जाएगा बच्चों के अकाउंट को मैनेज करना, इस तरह से करें एक्सेस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 05 Sep 2024 05:46 PM IST
सार

गूगल का फेमस एप यूट्यूब में एक नया फीचर का एलान हो गया है। इस फीचर के जरिए बच्चों के अकाउंट को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा। इसमें अभिभावक अपना अकाउंट लिंक कर पाएंगे। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।

विज्ञापन
youtube new feature parents monitor teen channel activity
YouTube Update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सोशल मीडिया का मशहूर प्लेटफॉर्म यूट्यूब बीते कुछ समय में काफी बेहतर फीचर के साथ आया है। गूगल के अधीन आने वाले इस प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर आया है। फैमिली सेंटर नाम से एक नया फीचर का एलान किया है। इस फीचर के जरिए अभिभावक आसानी से अपने बच्चों के यूट्यूब अकाउंट को मॉनिटर कर पाएंगे। गूगल ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में कहा कि इस फीचर के जरिए अभिभावक अकाउंट की नोटिफिकेशन को भी मैनेज कर पाएंगे।

    यूट्यूब के मुताबिक, फैमिली सेंटर फीचर की वजह से अभिभावक आसानी से अपने बच्चों के अकाउंट पर नजर रख पाएंगे। साथ ही अकाउंट की सभी गतिविधियों को मैनेज कर पाएंगे। इस फीचर की वजह से किशोर वही कंटेंट देख पाएंगे, जो अभिभावक उन्हें दिखाना चाहेंगे। यूट्यूब नेे बताया कि इस फीचर को आने वाले कुछ समय में कुछ देशों में रोलआउट कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    फैमिली सेंटर फीचर के जरिए अभिभावक आसानी से यूट्यूब अकाउंट के कमेंट,अपलोड्स, सब्सक्रिप्शन, लाइक और अन्य चीजों को भी मैनेज कर पाएंगे। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इस फीचर की वजह से अभिभावक अपने बच्चे के अकाउंट से किसी भी गलत कंटेंट को अपलोड होने से रोक सकते हैं। साथ ही अकाउंट पर किसी भी वीडियो को लाइवस्ट्रीमिंग होने से पहले चेक कर सकते हैं। इस फीचर में इसकी भी नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें