Jio, Airtel, Vodafone, Idea: सभी कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर और ई-मेल आईडी

आप में से सभी लोगों के पास मोबाइल होगा ही। किसी के पास फीचर फोन होगा तो किसी के पास स्मार्टफोन होगा, लेकिन अधिकतर लोगों को अपनी टेलीकॉम कंपनी से शिकायत होगी। किसी का इंटरनेट स्लो चल रहा होगा तो कोई कॉल ड्रॉप से परेशान होगा। ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ जाती है और कस्टमर केयर को फोन करने की सोचते हैं लेकिन अपनी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर नहीं मालूम होने के कारण आप कॉल नहीं कर पाते हैं। चलिए आज हम आपको एयरटेल, जियो, वोडाफोन और आइडिया समेत सभी टेलीकॉम के कस्टमर केयर का नंबर बताते हैं।

BSNL
यदि आप एक मोबाइल उपभोक्ता है तो किसी प्रकार की शिकायत के लिए आप अपने बीएसएनएल नंबर से 1503 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा आप 1800-180-1503 पर भी फोन कर सकते हैं। वहीं यदि आपके लैंडलाइन में कोई शिकायत है तो आप 198 या 1500 या 1800-345-1500 पर फोन करके शिकायत कर सकते हैं। ये सभी नंबर टॉल फ्री हैं। ब्रॉडबैंड के ग्राहक किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 198 या 1504 या 1800-345-1504 पर फोन कर सकते हैं।

Vodafone
वोडाफोन को आप शिकायत के लिए 199 पर कॉल कर सकते हैं। नंबर पर प्रति 3 मिनट 50 पैस चार्ज लगेंगे। इसके अलावा आप 198 पर टॉल फ्री फोन कर सकते हैं। यदि आप ई-मेल पर शिकायत करना चाहते हैं तो आप चेन्नई के vodafonecare.chn@vodafone.com अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग ई-मेल आईडी है जिसकी जानकारी आप वोडाफोन की वेबसाइट पर जाकर कॉन्टेक्ट अस सेक्शन में ले सकते हैं। Bihar- 9709097090, Delhi/NCR- 9884098840, UP EAST-9839098390 अन्य सर्किल के नंबर आप कंपनी की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।